{"_id":"5ec2b3db8ebc3e904b44ca70","slug":"civcamenities-rail-shahjahanpur-news-bly4062656123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दर्जन से अधिक रेलवे आवास जेसीबी से ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दर्जन से अधिक रेलवे आवास जेसीबी से ढहाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रोजा में अतिरिक्त रेलवे प्लेटफार्म और एक नई रेलवे लाइन बनाई जाएगी। इसके लिए एक नंबर लाइन किनारे बने आवास गिराए जाएंगे। हनुमान मंदिर का अहाता भी हटेगा। इसके अलावा रेलवे इंटर कॉलेज का गेट, रेलवे टिकट घर, यूनियन के कई दफ्तर भी चपेट में आएंगे।
रोजा सीतापुर ब्रांच लाइन का दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। दोहरीकरण का कार्य पूरा होते ही गोरखपुर जाने वाली ट्रेनें सीतापुर होकर गुजरेंगी। वैशाली, आम्रपाली, अवध, आसाम, नार्थ ईस्ट, ब्रह्मपुत्र मेल जैसी कई गाड़ियां सीतापुर होकर जाएंगी। सीतापुर गोंडा होते हुए गोरखपुर की दूरी 50 किलोमीटर कम पड़ती है। जबकि लखनऊ होते हुए गोरखपुर जाने के लिए 50 किलोमीटर का सफर अधिक तय करना पड़ता है। इसी के चलते रोजा में यह प्लेटफार्म रेलवे लाइन और दूसरा नया तीन मंजिला पावर केबिन का निर्माण किया जा रहा है। इसके दायरे में आने वाले एक दर्जन से अधिक रेलवे आवास सोमवार को जेसीबी से ढहा दिए गए, जिनमें रहने वाले रेल कर्मचारियों को पहले ही दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था।