फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   City voters again lagging behind

Shahjahanpur News: फिर फिसड्डी रहे शहर के मतदाता

Tue, 14 May 2024 03:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 14 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
City voters again lagging behind
शाहजहांपुर। पढ़े-लिखे माने जाने वाले शहरवासी लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में अपनी हिस्सेदारी से फिर चूक गए। पूरे जिले में लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत 53.34 रहा। सिर्फ 47.01 प्रतिशत शहर के मतदाता ही मतदान कर सके। मतदान में सबसे आगे ददरौल विधानसभा क्षेत्र के निवासी रहे। यहां पर 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन


शुरुआत से ही शाहजहांपुर वोटिंग में पीछे चला। सुबह नौ बजे तक जिले का मतदान प्रतिशत 12.35 रहा। कटरा में 12.62, जलालाबाद में 12.11, तिलहर में 12.56, पुवायां में 12.81, शाहजहांपुर में 10.08 और ददरौल में 12.08 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पूर्वाह्न 11 बजे जिले में 23.09 प्रतिशत लोग मतदान कर चुके थे। कटरा में 25.76, जलालाबाद में 25.40, तिलहर में 18.27, पुवायां में 25.33, शाहजहांपुर में 22.02 और ददरौल में 26.12 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे तक 36.32 प्रतिशत मतदान हो चुका था। कटरा में 36.89, जलालाबाद में 36.33, तिलहर में 36.69, पुवायां में 38.03, शाहजहांपुर में 32.33, ददरौल में 38.43 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मतदान की रफ्तार सुस्त होती चली गई। दोपहर तीन बजे तक 44.26% वोटिंग हुई। इसमें कटरा में 44.71, जलालाबाद में 44.12, तिलहर में 45.24, पुवायां में 46.27, शाहजहांपुर में 38.26 और ददरौल में 47.44 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम छह बजे तक केवल 53.56 प्रतिशत मतदान हो सका। कटरा में 52.06, जलालाबाद में 52.65, तिलहर में 54.15, पुवायां में 56.11, शाहजहांपुर में 47.01 और ददरौल में 58.66 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। पिछले लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराते हुए ददरौल ने टॉप किया है।


--------------------

वर्ष 2014 में दिखा था कुछ सुधार

पिछले चुनावों पर नजर डालें तो शहरी मतदाता ही मतदान में सबसे अधिक संकोच करते हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में केवल 48.84 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। इसमें शहरी क्षेत्र में सबसे कम मात्र 38.92 फीसदी वोटिंग हुई थी, तब पुवायां विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 56.96 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कुछ सुधरा, लेकिन 57. 04 प्रतिशत तक ही पहुंच सका था, तब भी शहर में सबसे कम 50.08 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 2019 के आम चुनाव में कुल 56.01 प्रतिशत मतदान हुआ। शहर में सबसे कम 50.47 प्रतिशत और ददरौल में सबसे अधिक 60.36 प्रतिशत वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed