फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   City stuck in traffic jam...traffic crawled all day long

Shahjahanpur News: जाम में फंसा शहर...दिनभर रेंगकर चला यातायात

Tue, 01 Oct 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 01 Oct 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
City stuck in traffic jam...traffic crawled all day long
सोमवार को शहर के टाउनहॉल में लगा जाम। संवाद 
शाहजहांपुर। सुबह से दोपहर तक नगर के प्रमुख मार्ग जाम से जूझते रहते। सीवर लाइन के लिए खोदाई के चलते लोगों का निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

अंटा चौराहा से बुद्ध पार्क तक संकरे मार्ग पर दोनों ओर वाहन खड़े होने व मस्जिद के पास खोदाई के कार्य के चलते पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। खोदाई की वजह से दोनों ओर से रास्ता नहीं चल सका। इससे लंबा जाम लग गया। यहां पर वाहनों को पास कराने की जिम्मेदारी पीआरडी के जवान ने संभाल रखी थी।
चंद कदम की दूरी पर अंटा चौराहे पर नियुक्त यातायात पुलिस के तीन जवान झांकने तक नहीं गए। पूरे दिन लोग जूझते रहे। गलियों में वाहनों के घुसने पर वहां भी जाम की स्थिति बन गई। कचहरी से सदर थाने की ओर जाने वाला मार्ग भी जाम से अछूता नहीं रहा। सड़क घेरकर वाहन खड़े होने के चलते वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

सुबह झंडाकलां से घंटाघर की ओर जाने वाला रोड भी जाम रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब दो घंटे तक लोग परेशान रहे। इसी के आगे नेत्र अस्पताल के सामने से भी निकलना मुश्किल रहा। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने के दौरान मुख्य मार्गों की स्थिति खराब हो गई। बच्चों की स्कूली वैन जाम में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज बस अड्डे पर डग्गामार बसों से लगता जाम
-यातायात पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के सामने डग्गामार वाहनों के संचालन को लेकर आंखें मूंद ली हैं। बस अड्डे के अंदर निर्माण कार्य हाेने के चलते बसें सड़क किनारे खड़ी रहती हैं। दूसरी ओर डग्गामार बसें भी खड़ी कर दी जाती हैं। ऐसे में दोनों ओर वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। यातायात पुलिस की ड्यूटी होने के बाद बसों को हटवाने की जरूरत नहीं समझी जाती है।
----------
जाम के चलते स्कूटी सवार को मारी टक्कर
-पुराने जिला अस्पताल के आगे खोदाई के चलते जाम लगने से लोग पुराने जल निगम कार्यालय की ओर गली की ओर मुड़ गए। मोड़ पर स्कूटी सवार महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसके चलते गली भी जाम हो गई।

------------
ई-रिक्शों का रूट तय नहीं, बैरियर भी गायब
-शहर में ई-रिक्शों का रूट निर्धारण होने के बाद भी व्यवस्था बेपटरी है। ई-रिक्शा चालक अपनी मर्जी से संचालन कर रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए बैरियर कागजों पर ही लगाए गए हैं। सोमवार को चेक करने पर कहीं पर रोक-टोक की व्यवस्था नजर नहीं आई।

--------------

सोमवार को शहर के टाउनहॉल में लगा जाम। संवाद 

सोमवार को शहर के टाउनहॉल में लगा जाम। संवाद 

सोमवार को शहर के टाउनहॉल में लगा जाम। संवाद 

सोमवार को शहर के टाउनहॉल में लगा जाम। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed