फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   City magistrate raids merchant's warehouse, 100 quintals of polythene caught

सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा, 100 क्विंटल पॉलिथीन पकड़ी

Tue, 06 Oct 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
City magistrate raids merchant's warehouse, 100 quintals of polythene caught
शाहजहांपुर। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने सोमवार रात लकड़ी मंडी स्थित एक व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम में करीब 100 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन भरी हुई थी, जिसे सील कर दिया गया। इस छापे का पता लगने पर व्यापारी में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि शहर की लकड़ी मंडी स्थित एक व्यापारी के गोदाम में भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन भरी होने की सूचना मिली थी। इस पर सोमवार रात करीब आठ बजे उन्होंने नगर निगम के प्रवर्तन दल बहादुरगंज स्थित लकड़ी मंडी जाकर व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा। व्यापारी का गोदाम प्रतिबंधत पॉलिथीन से भरा हुआ था, जिसे नगर निगम की टीम ने कब्जे में ले लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर व्यापारी संगठनों के नेता भी मौके पर पहुंच गए। निगम की टीम ने सिटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी। गोदाम से बरामद पॉलिथीन का आकलन करवाया गया। इसमें 395 कट्टे में 100 क्विंटल 25 किलो पॉलिथीन पाई गई। इसके बाद गोदाम को सील कर दिया है। पॉलिथीन को जब्त करने के साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा। कार्रवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता, प्रवर्तन दल के प्रभारी राजेंद्र त्रिपासिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर की गल्ला मंडी में कंचन गुप्ता के गोदाम से 100 क्विंटल 25 किलो प्रतिबंधित बरामद की गई है। आकलन करने के बाद गोदाम को सील कर दिया गया है। मंगलवार को पॉलिथीन जब्त करने के साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र त्रिपासिया, प्रभारी, प्रवर्तन दल नगर निगम शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed