{"_id":"64caab6bd2f07575d904a524","slug":"city-magistrate-gave-instructions-to-increase-the-prescription-counter-in-the-medical-college-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-2304-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिटी मजिस्ट्रेट ने मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर बढ़ाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिटी मजिस्ट्रेट ने मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर बढ़ाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने वाले काउंटर पर मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा ने प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार को मरीजों की सुविधा के लिए एक अलग से पर्चा काउंटर शुरू कराने को कहा। प्राचार्य ने एक अतिरिक्त काउंटर लगवाने की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि ओपीडी परिसर में भीड़ कम करने के लिए दो-तीन काउंटर अलग स्थान पर खोले जाएं। इससे ओपीडी परिसर में भीड़ का दबाव कम हो। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट ने ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। यहां पर गंदगी देखकर साफ-सफाई में सुधार करने के निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट ने अल्ट्रासाउंड सेंटर, एक्स-रे विभाग, ओपीडी का निरीक्षण किया।
इस दौरान यहां केबिन में बैठे डॉक्टरों से भी बात की। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुरुष और महिलाओं की लाइन अलग लगवाने को कहा। साथ ही वार्डों में निरीक्षण कर मरीजों और तीमारदारों से बात की। तीमारदारों से पूछा कि कोई डॉक्टर बाहर से दवा तो नहीं लिख रहा है। मरीजों ने कहा- सभी दवाएं अस्पताल में ही मिल रही हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने पर्चा काउंटर पर भीड़ देखकर इसका समाधान शीघ्र करने के निर्देश दिए।