फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Circle rate of lands set to increase by 15 to 20 percent

जमीनों के सर्किल रेट 15 से 20 फीसदी बढ़ना लगभग तय, 22 सितंबर से होंगे प्रभावी

Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
सार

खास यह है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के जो इलाके हाल में विकसित हुए या विकास की ओर बढ़ रहे हैं, वहां सर्किल रेट में उच्चतम वृद्धि हुई है।शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट की वर्तमान एवं प्रस्तावित दरें (रुपये प्रति वर्ग मीटर)स्थान वर्तमान दरें प्रस्तावित दरेंखिरनीबाग 10500 12500आनंदपुरम 11500 13800कटिया टोला 12500 15000ऑफीसर्स कॉलोनी 12500 13000आर्यनगर कॉलोनी 11500 13500तारीन बहादुरगंज 11500 13800 फ्रेंड्स कॉलोनी 19000 22000रंगमहला 10500 12000रोशनगंज 9200 11200ककरा कलां 5500 6600कृष्णानगर 14500 17000ऐमनजई जलालनगर 6800 8200इंदिरानगर कॉलोनी 10000 12000सर्किल रेट बढ़ने से इस तरह बढ़ेगा स्टांप शुल्कसर्किल रेट से खरीदी अथवा बिक्री की गई संपत्ति का मूल्यांकन किया जाता है। उदाहरण के लिए किसी क्षेत्र की जमीन का सर्किल रेट दस हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है तो 100 वर्गमीटर जमीन का मूल्यांकन करने के लिए प्लॉट के क्षेत्रफल का सर्किल रेट से गुणा करने से जमीन की कीमत दस लाख रुपये मानी जाएगी। इसके अतिरिक्त अर्ध नगरीय विकासशील क्षेत्रों में शहर के आसपास बसे गांव आदमपुर, गुवारी, जमुनिया दौलतपुर, पिपरौला अहमदपुर, मढ़ा, लधौली, अटसलिया, गोपालपुर ताल्लुके नगरिया, टिकरी, बरुआ पट्टी सनायक, रसूलपुर जहानगंज, वलीपुर, अकराज् रसूलपुर, चिनौर, ददरौल, बसुलिया, रौसर, विक्रमपुर, इस्माइलपुर, चौढ़ेरा बांगर, बलेली, रझौआ कलां, शहबाजनगर, कुर्रियाकलां, चक परमाली, सतवां बुजुर्ग, जलालनगर बाहरी चुंगी आदि गांवों में भी सर्किल रेट में पांच से 15 प्रतिशत तक वृद्घि प्रस्तावित की गई है।

विज्ञापन
Circle rate of lands set to increase by 15 to 20 percent

विस्तार

शाहजहांपुर। जमीन की खरीद में अब अधिक स्टांप शुल्क चुकाना होगा। रिहायशी, व्यावसायिक और कृषि उपयोग वाली जमीनों की खरीद-फरोख्त में न्यूनतम स्टांप शुल्क निर्धारण करने वाले सर्किल रेट इस बार भी 15 से 20 फीसदी बढ़ने तय हो गए हैं। 19 सितंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी, डीएम स्तर से निस्तारण के बाद नए रेट 22 सितंबर से प्रभावी हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में सर्किल रेट की वर्तमान दरें 15 अक्तूबर 2020 को निर्धारित हुई थीं। कोरोना काल में सर्किल रेट बढ़ाने की वार्षिक प्रक्रिया थमी रही। चूंकि, इससे पहले हर साल और औसतन 10-15 फीसदी की दर से सर्किल रेट बढ़ते रहे। इसलिए माना जा रहा है कि इस बार सभी श्रेणियों की संपत्तियों के सर्किल रेट 15 से 20 फीसदी तक बढ़ सकते हैं। 28 अगस्त को अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित कर सर्किल रेट में वृद्धि का यही अनुमान लगाया था। प्रस्तावित दरों की सूची सार्वजनिक होने के साथ यह सही साबित हुआ। खास यह है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के जो इलाके हाल में विकसित हुए या विकास की ओर बढ़ रहे हैं, वहां सर्किल रेट में उच्चतम वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट की वर्तमान एवं प्रस्तावित दरें (रुपये प्रति वर्ग मीटर)
स्थान वर्तमान दरें प्रस्तावित दरें
खिरनीबाग 10500 12500
आनंदपुरम 11500 13800
कटिया टोला 12500 15000
ऑफीसर्स कॉलोनी 12500 13000
आर्यनगर कॉलोनी 11500 13500
तारीन बहादुरगंज 11500 13800
फ्रेंड्स कॉलोनी 19000 22000
रंगमहला 10500 12000
रोशनगंज 9200 11200
ककरा कलां 5500 6600
कृष्णानगर 14500 17000
ऐमनजई जलालनगर 6800 8200
इंदिरानगर कॉलोनी 10000 12000
सर्किल रेट बढ़ने से इस तरह बढ़ेगा स्टांप शुल्क
सर्किल रेट से खरीदी अथवा बिक्री की गई संपत्ति का मूल्यांकन किया जाता है। उदाहरण के लिए किसी क्षेत्र की जमीन का सर्किल रेट दस हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर है तो 100 वर्गमीटर जमीन का मूल्यांकन करने के लिए प्लॉट के क्षेत्रफल का सर्किल रेट से गुणा करने से जमीन की कीमत दस लाख रुपये मानी जाएगी। भले ही उसका सौदा पांच लाख रुपये में हुआ हो। दस लाख रुपये की जमीन पर सात फीसदी दर से 70 हजार रुपये स्टांप शुल्क देना पड़ता है। अगर उस क्षेत्र का सर्किल रेट दस फीसदी बढ़ा तो 77 हजार रुपये स्टांप शुल्क देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकासशील गांवों में भी बढ़ेगा सर्किल रेट
स्मार्ट सिटी योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों केे मद्देनजर अजीजगंज, लोधीपुर, शहर खास उत्तरी बाहर चुंगी, शाहजहांपुर दक्षिणी चुंगी, रामपुर इलाका अजीजगंज, शहर खास बाहरी दक्षिणी चुंगी, अहमदपुर नियाजपुर, शहर खास का मोहल्ला बस्ती बेगम, ककरा काकर कुंड को विकासशील श्रेणी में रखा गया है। इसके अतिरिक्त अर्ध नगरीय विकासशील क्षेत्रों में शहर के आसपास बसे गांव आदमपुर, गुवारी, जमुनिया दौलतपुर, पिपरौला अहमदपुर, मढ़ा, लधौली, अटसलिया, गोपालपुर ताल्लुके नगरिया, टिकरी, बरुआ पट्टी सनायक, रसूलपुर जहानगंज, वलीपुर, अकराज् रसूलपुर, चिनौर, ददरौल, बसुलिया, रौसर, विक्रमपुर, इस्माइलपुर, चौढ़ेरा बांगर, बलेली, रझौआ कलां, शहबाजनगर, कुर्रियाकलां, चक परमाली, सतवां बुजुर्ग, जलालनगर बाहरी चुंगी आदि गांवों में भी सर्किल रेट में पांच से 15 प्रतिशत तक वृद्घि प्रस्तावित की गई है।

उन क्षेत्रों में सर्किल रेट ज्यादा बढ़ेगा जो विकसित हैं अथवा जहां निकट भविष्य में विकास कार्य तेजी से होने की संभावना है। लोगों पर स्टांप शुल्क का ज्यादा बोझ न पड़े, इसका ध्यान रखते हुए सीमित वृद्धि प्रस्तावित की गई है। - चंदन प्रसाद, सहायक महानिरीक्षक (स्टांप एवं निबंधन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed