फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Churches will be lit on Christmas, will also light up homes

क्रिसमस को लेकर सजाए जाएंगे चर्च, घरों में भी करेंगे रोशनी

Fri, 24 Dec 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Churches will be lit on Christmas, will also light up homes
शाहजहांपुर के गोविंदगंज में स्थित सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च का। फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। क्रिसमस को लेकर चर्च और घरों में तैयारियां चल रहीं हैं। चर्च में दस दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बाजारों में सजावट के सामान को लेकर खरीदारी बढ़ गई है। ईसाई समुदाय के घरों में लोग कैरोल गीत गाकर खुशियां मना रहे हैं। साथ ही शहर के चर्च रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने के लिए सजाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस मसीह समाज का सबसे बड़ा त्योहार है। ईसाई समुदाय के लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है। सभी पर्व को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। घरों में भी तैयारियां की जा रही हैं। क्रिसमस डे को बड़ा दिन के नाम से भी जाना जाता है। घरों में रंगाई-पुताई के बाद अब उन्हें रंग-बिरंगी झालरों से व कागज की झंडियों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च को सजाने का काम चल रहा है। शुक्रवार को शाम होते ही यह चर्च रंग-बिरंगी रोशनियों से जगमगाने लगेगा। जीएफ कॉलेज के सामने स्थित क्राइस्ट चर्च और एनटीआई में बने चर्च में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने शिक्षिकाओं के साथ केक काटकर मनाया क्रिसमस
शाहजहांपुर। लीड कांवेंट स्कूल में बृहस्पतिवार को क्रिसमस मनाया गया। बच्चे व शिक्षिकाएं सफेद रंग के कपड़े पहनकर स्कूल आए। मुख्य अतिथि के रूप में एसपी की पत्नी देवी आनंद व प्रधानाचार्या तराना जमाल ने बच्चों के साथ केक काटा। साथ ही बच्चों केे क्रिसमस और प्रभु यीशु मसीह के संबंध में बच्चों को बताया गया।

केजी व कक्षा एक के बच्चों ने क्रिसमस रैंप वॉक कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा एक व दो की छात्राओं ने विश यू ए वेरी हैप्पी न्यू ईयर गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा तीन से छह तक की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। महक फातिमा, शानवी शर्मा, कुशाग्र सक्सेना, अक्षत श्रीवास्तव, आरव शुक्ला, अभिनव शुक्ला ने प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर प्रबंधक मोहम्मद जमाल, फातिमा, फयाज आलम, आयत रहमानी, अलीना नाज, आरोही सक्सेना, रमशा, कर्निष्का, वैष्णवी, हिफजा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed