फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chunavi chaupal

चुनावी चौपाल--अब भी चर्चा का मुख्य मुद्दा... कौन बनेगा विधायक

Sat, 19 Feb 2022 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
chunavi chaupal
जैतीपुर के खेड़ा बझेड़ा चौराहे पर चुनावी चर्चा करते क्षेत्रीय लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। 14 फरवरी को मतदान के बाद जहां नेताओं ने आराम करना शुरू कर दिया हैं। वहीं वोटर भी अपने काम पर लग गए। हालांकि अब भी जब चार लोग साथ बैठते हैं तो चुनाव का मुद्दा छिड़ ही जाता है। दस मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोग अब भी चुनावी समीकरण और जीत-हार पर चर्चा कर रहे हैं। शनिवार को खेड़ाबझेड़ा चौराहे पर एक दुकान में कुछ लोग भावी विधायक पर बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

चुनावी चर्चा में खेड़ारठ, वंड़ियाकला धीमरपुरा, बझेड़ा भगवानपुर, जगदीशपुर आदि गांव के लोग शामिल थे। रिटायर्ड सैनिक मेघनाथ पांडे कहने लगे कि भयमुक्त समाज की आवश्यकता है। सरकार बनते ही छुट्टा पशुओं पर नियंत्रण किया जाए। साबिर कहने लगे कि समाजवादी पार्टी की सरकार आ रही है। अब क्षेत्र में बहुत विकास होगा। राजन गुप्ता कहने लगे कि उम्मीद है कि आने वाली सरकार में बेरोजगारी की समस्या दूर होगी। इंद्रदेव यादव ने कहा कि जिस तरह से वोटिंग हुई उससे लग रहा है कि सपा प्रत्याशी जीतेंगे। अवनीश मौर्य ने कहा कि सड़कों की हालत खराब है। विधायक कोई भी बने लेकिन सड़कों की हालत दुरुस्त होनी चाहिए। खासतौर से तिलहर से नवादा मोड़ तक की जर्जर सड़क ठीक हो।
विज्ञापन

अंशुल उपाध्याय ने कहा कि दुकानदार कभी-कभी देर रात तक बाजार से आते-जाते हैं। उनकी सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। अवनीश मौर्य ने कहा कि विधायक जनता की सुनने वाला और बिना भेदभाव के विकास कराने वाला होना चाहिए। क्षेत्र में एक महिला डिग्री कॉलेज की आवश्यकता है। अंशु उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान सरकार में भी कोई दिक्कत नहीं थी। केवल किसानों को छुट्टा पशुओं की समस्या हुई। महेंद्र यादव ने कहा कि लगता है भाजपा की सरकार दोबारा से बन रही है। महिलाओं और व्यापारियों की सुरक्षा अहम मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed