{"_id":"620ac59e90db194d0a1162c7","slug":"chunavi-chaupal-shahjahanpur-news-bly4755002138","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद सजी चौपाल, अपने-अपने प्रत्याशी का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बाद सजी चौपाल, अपने-अपने प्रत्याशी का गुणगान
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:41 AM IST
विज्ञापन
जैतीपुर के बैसरा में मतदान के बाद चुनावी चर्चा करते लोग। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
जैतीपुर। जैतीपुर क्षेत्र के बैसरा गांव में मतदान के बाद सड़क किनारे कुछ लोग एक चबूतरे पर बैठकर चर्चा कर रहे थे कि वोट तो विकास के ही नाम पर दिया है। लोग प्रत्याशियों को लेकर चर्चा तो कर रहे थे लेकिन वोट किसको दिया, यह खुलकर नहीं बता रहे थे। इसी तरह अन्य स्थानों पर भी चुनावी चौपाल सजी नजर आई।
विज्ञापन
कुछ लोग कह रहे थे कि 10 मार्च के बाद छुट्टा पशुओं से निजात मिल सकती है। मुकेश ने कहा चुनाव सबका सही है लेकिन उन्होंने तो विकास के नाम पर ही वोट दिया है। राजेश कहने लगे कि छुट्टा पशुओं से आराम मिल जाए तो किसान को बहुत फायदा होगा। धर्मपाल बोले कि सड़क व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए। राजाराम ने कहा कि देखो किसकी सरकार बनती है। किसानों को बिजली व्यवस्था में लाभ हो। ओमपाल ने कहा कि सरकार जो भी बने, किसानों का अनाज सरकारी रेट पर तुल जाए तो बहुत बढ़िया रहे। राजेंद्र कह रहे थे गांव की बदहाल व्यवस्था सही होनी चाहिए। संतराम ने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर बहुत असर पड़ा है। अब शिक्षा व्यवस्था भी अच्छी हो। सुखपाल ने कहा की परिवर्तन अवश्य आता है। 10 मार्च के बाद क्षेत्र में परिवर्तन आएगा। ज्ञानेंद्र कहने लगे कि गुंडों से मुक्ति रहे। सबसे बड़ा सुख तो यह है कि आदमी चैन से रह सकता है। सोनवीर, अमरपाल, नरसिंह, विक्रम सिंह, सूबेदार, लक्ष्मण प्रसाद आदि भी विकास, किसानों की समस्याओं और बिना भेदभाव के क्षेत्र में विकास की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।