फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Christmas today, churches and houses lit up with lights

Shahjahanpur News: क्रिसमस आज, रोशनी से जगमगाए चर्च और घर

Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Christmas today, churches and houses lit up with lights
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च कॉलोनी में क्रिसमस ट्री सजाते बच्चे।
गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में जुटेंगे मसीह समाज के लोग, कार्यक्रम होंगे
विज्ञापन

शाहजहांपुर। प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी में क्रिसमस रविवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर चर्च शाम होते ही रोशनी से जगमगा उठे। इसके साथ ही घरों में भी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। क्रिसमस को लेकर बाजार में खरीदारी भी हुई।
क्रिसमस मनाने के लिए मसीह समाज के लोग पिछले एक सप्ताह से तैयारियों में जुटे हुए थे। गोविंदगंज स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च को बिजली की झालरों से सजाया गया है। एनटीआई स्थित चर्च में प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़ी झांकी तैयार कराई गई है।
विज्ञापन

जीएफ कॉलेज के सामने स्थित सेंट मेरी चर्च में भी क्रिसमस पर प्रार्थना सभा का आयोजन किए जाने को लेकर तैयारी हुई है। रेलवे कॉलोनी रोजा के मेथोडिस्ट चर्च में भी आयोजन होगा। वहीं मसीह समाज के लोगों ने अपने घरों को झालरों से सजाने के साथ ही क्रिसमस ट्री सजाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसीह समाज के विनीत सिंह ने बताया कि क्रिसमस को लेकर लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं। सुबह सभी सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में जुटेंगे। घरों में भी क्रिसमस को सेलिब्रेट किया जाएगा।

बाजार में हुई खरीदारी
शनिवार को शहर के बाजार में क्रिसमस को लेकर खरीदारी करने वालों का तांता लगा रहा। सबसे ज्यादा क्रिसमस ट्री, सांता क्लाज की ड्रेस और केक की खरीदारी की गई। गोविंदगंज, सदर बाजार स्थित बेकरियों में केक तैयार किए जाने काम तेजी से चलता रहा। बेकरी संचालकों ने बताया कि क्रिसमस पर केक के ऑर्डर मिले हैं, जोकि पिछले सालों की अपेक्षा कई अधिक है। जिससे कारोबारियों के साथ ही कारीगर भी खुश हैं। गिफ्ट आइटम और सजावट का सामान भी खूब बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed