फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   chinmiyanand

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमएस से भी हुए सवाल

Thu, 26 Sep 2019 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:25 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। एसआईटी ने मेडिकल कॉलेज की कार्यकारी पीआरओ के उस बयान का खंडन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि स्वामी के आश्रम में मेडिकल टीम एसआईटी के निर्देश पर गई थी। बुधवार को एसआईटी ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और जिला अस्पताल के सीएमएस से भी पूछताछ की। ऐसा माना जा रहा है कि इस बारे में उनसे सवाल हुए हैं।
विज्ञापन

एसआईटी की सदस्य आईपीएस भारती सिंह ने बताया कि एसआईटी ने ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया था कि चिन्मयानंद का इलाज उनके घर यानी आश्रम में पहुंचकर किया जाए। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज की मीडिया प्रभारी ने जो बयान दिया, वह सरासर गलत है। यह एसआईटी की निष्पक्षता पर सवाल उठाने जैसा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

बुधवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अभय सिंह और जिला अस्पताल के सीएमएस को तलब किया गया है। इस बारे में जब प्राचार्य डॉ. अभय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह मोबाइल पर कोई कमेंट या जानकारी नहीं दे सकते। लेकिन सीएमएस डॉ. एमपी गंगवार ने स्पष्ट किया कि स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम में डॉक्टरों की टीम भेजने को एसआईटी से कोई निर्देश नहीं मिले थे। यह बात टीम के अधिकारियों को बता दी गई है। अन्य जो भी बात पूछी गई वह बता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार एसआईटी ने पीआरओ डॉ. पूजा से भी पूछताछ की। हालांकि उन्होंने इससे इंकार किया। सिर्फ इतना बताया कि आश्रम में डॉक्टर की टीम सीएमएस के निर्देश पर भेजी गई थी। इस बात से एसआईटी को अवगत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed