{"_id":"5e01d3838ebc3e880c79d0f2","slug":"chinmayananda-case-sachin-release-may-be-postponed-for-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद प्रकरण: एक सप्ताह लटक सकती है सचिन की रिहाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद प्रकरण: एक सप्ताह लटक सकती है सचिन की रिहाई
Tue, 24 Dec 2019 02:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Dec 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
चिन्मयानंद केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी सचिन के जमानतदारों के सत्यापन प्रपत्र सोमवार शाम तक कोर्ट में नहीं पहुंचे। यदि मंगलवार तक सत्यापन प्रपत्र नहीं पहुंचते हैं तो कोर्ट में शीतकालीन अवकाश होने से सचिन की रिहाई एक सप्ताह लटक सकती है।
विज्ञापन
चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के आरोपी विक्रम, उसके चचेरे भाई संजय सिंह और मौसेरे भाई गाजियाबाद निवासी सचिन सेंगर उर्फ सोनू को एसआईटी ने 20 सितंबर को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद विक्रम को जेल से रिहा कर दिया गया, इससे पहले छात्रा की रिहाई हुई। सचिन की जमानत भी हाईकोर्ट से मंजूर हो चुकी है। उसके जमानतदारों के प्रपत्र सत्यापन के लिए गाजियाबाद भेजे गए हैं, जो सोमवार शाम तक कोर्ट में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
बुधवार से कोर्ट में शीतकालीन अवकाश हो जाएगा, जो 31 दिसंबर तक रहेगा। एक जनवरी को कोर्ट खुलेगा यानी मंगलवार को सचिन के सत्यापित प्रपत्र कोर्ट नहीं पहुंचे तो उसकी रिहाई शीतकालीन अवकाश के बाद ही संभव हो सकेगी। उधर, चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के आरोपी संजय की जमानत अर्जी पर अभी हाईकोर्ट में बहस शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन