फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   childrens day

स्कूल व मदरसों में लगे बाल मेले, बच्चों ने चाट-पकौड़ी का लिया आनंद

Mon, 15 Nov 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
childrens day
बाल दिवस पर मदरसा नुरूल हुदा में बच्चों को उपहार बांटती लायंस क्लब की टीम - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शैक्षिक संस्थानों में बाल मेले लगाए गए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मदरसा नुरुल हुदा बिजलीपुरा में लगे बाल मेला का मुख्य अतिथि व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि डीएमओ वरुण सिंह ने कहा कि बच्चों को ऐसे कार्यक्रम से प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

लायंस क्लब की टीम ने सभी बच्चों को उपहार बांटे। लायंस क्लब शक्ति की करिश्मा टंडन, श्वेता अरोरा, शीतल अरोड़ा, अमन बग्गा, मदरसा के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां आदि मौजूद रहे। वीडीएफ कान्वेंट स्कूल में बाल दिवस पर पं. जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुशाग्र सक्सेना, हैदर, हर्ष, दीप, अरबाज आदि बच्चे नेहरू के स्वरूप में सजे। बच्चों ने कविताएं सुनाई और नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या प्रीति ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

बाल दिवस पर सामाजिक संस्था अक्षर वेलफेयर सोसायटी के केंद्र अध्यक्ष कुमार सागर ने जरूरतमंद बच्चों के लिए निशुल्क पुस्तक बैंक का तोहफा दिया। पुस्तक बैंक का उद्घाटन भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। केक काटकर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया गया। मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, विकास गुप्ता, शिवा गुप्ता, काजल प्रजापति, जीशान, आरिफ, सत्यम, अर्श, गौरी, रोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरी मरकज स्थित मदरसा बरकातुल उलूम तारीन में बाल दिवस पर बच्चों ने स्टाल लगाए। निबंध प्रतियोगिता कराई गई। मानवता की पाठशाला में बाल दिवस के अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों द्वारा वाद-विवाद व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई। सभी बच्चों को संस्था अध्यक्ष रागिनी श्रीवास्तव ने उपहार देकर शुभकामनाएं दीं। पाठशाला की शिक्षिका मौसम सक्सेना, लवली सक्सेना, फारिया आरिफ, अमित श्रीवास्तव, मो. शादान, ऋतु सक्सेना, ईशा, मो. साद खान आदि का सहयोग रहा।
सिंधौली। ब्लॉक सिंधौली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू जयंती मनाई। पीसीसी सदस्य सुरेश चंद्र शुक्ला के प्रतिष्ठान में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। दुर्गेश शुक्ला, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, कृष्णा तिवारी, विमल शुक्ला, अनिल शुक्ला, चमन मिश्रा, उत्तम शुक्ला, सत्य कुमार शुक्ला, चैतन्य, सुलेमान, रवि, संतोष राठौर, दिव्यांशु तिवारी, विपनेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
पुवायां। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पं. नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई। पुवायां के कैंप कार्यालय पर नेहरू के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने मल्यार्पण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अरुणोद मिश्रा, आशीष तिवारी, सतेंद्र त्रिवेदी, आनंद आर्य, कुलदीप पाठक, सुखवंत सिंह, संजीव कुमार पासी, पवन मिश्रा, विजय गौड़, करमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
बंडा। शहीद भगत सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में नेहरू जयंती मनाई। इस दौरान नेत्र शिविर लगाया गया। शहीद भगत सिंह नेत्र चिकित्सालय बरेली के डॉ. हरवंश सिंह और उनकी टीम ने नेत्र परीक्षण कर सलाह दी। आयोजन में प्रबंधक कृपाल सिंह, अध्यक्ष रक्षपाल सिंह, कमल सिंह, प्रधानचार्य राजीव कुमार आदि ने नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कांट। मल्हपुर स्थित पं. प्रेम सागर शुक्ला मेमोरियल इंटर कॉलेज में बच्चों ने नाटक का मंचन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कांट ब्लॉक प्रमुख श्री दत्त शुक्ला ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य अनूप शुक्ला, अवधेश शुक्ला, दीपू, अमित मिश्रा, सुनील वाजपेयी, ललित मिश्रा, संजय वाजपेयी, राम निवास मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed