फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children of madrasas will join the mainstream, there will be no problem in employment

मुख्य धारा से जुड़ेंगे मदरसे के बच्चे तो रोजगार पाने में नहीं आएगी दिक्कत

Mon, 24 Oct 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Children of madrasas will join the mainstream, there will be no problem in employment
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मदरसों में शिक्षा का स्तर अच्छा होना चाहिए। बच्चे अन्य कॉलेजों के समान नजर आएं, सरकार की यही मंशा है।
विज्ञापन

रविवार को जिले के अनुदानित मदरसों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों की बैठक में राज्यमंत्री अंसारी ने कहा कि मदरसों से बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील बनकर निकलने चाहिए जिससे मदरसों की शिक्षा का देश व प्रदेश में नाम रोशन हो। उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक मदरसे में बच्चों की गतिविधि बेहद आवश्यक है। इसके लिए प्रधानाचार्य पूरे वर्ष का एक कलेंडर तैयार करें। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से कहा कि मदरसों के बच्चों के साथ अन्य कालेजों के बच्चों की प्रतियोगिता कराएं। मदरसों के बच्चे मुख्यधारा से जुड़ेंगे तो उनको रोजगार पाने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी। इस मौके पर मौलाना इमरान, मौलाना जावेद अख्तर कासमी, मौलाना आमिर खान, हाफिज इमरान रजा, इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नवेंदु सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed