{"_id":"6aa0610f058099ec8f071b6b","slug":"children-learn-quickly-through-game-based-activities-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184031-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खेल आधारित गतिविधियों से जल्दी सीखते हैं बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खेल आधारित गतिविधियों से जल्दी सीखते हैं बच्चे
विज्ञापन
निगोही में प्रशिक्षण शिविर में बोलते शिक्षक। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। निगोही के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के तृतीय बैच का समापन हो गया। बीईओ ने शिक्षकों से कहा कि खेल आधारित गतिविधियों से छात्र-छात्राएं जल्दी सीखते हैं।
मंगलवार को हुए समापन में बीईओ रमेश पंकज ने प्रशिक्षण में शिक्षकों को बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को मजबूत करने के साथ शिक्षण को रोचक बनाने के तरीके बताए गए। एआरपी ब्रजेश कुमार, सिकंदर अली, खुशीराम, महेश गौतम और सुरेंद्र कुमार ने संदर्भदाता के रूप में प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में 22 सप्ताह के कार्यक्रम के विद्यालयों में संचालन, कक्षा एक से तीन तक निर्धारित निपुण लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा कक्षा चार में एनसीईआरटी आधारित नवीन पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह, वेदराम, जीशान सिद्दीकी, सुनील कुमार, शिखा राठौर, आमरा इकबाल, आशीष वाजपेयी, विपिन कुमार, प्रदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद