फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children fascinated by colorful presentations

बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

Sun, 26 Feb 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन वैली कान्वेंट स्कूल का 17वां वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्ही प्रतिभाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रशासनिक कमांडेंट कर्नल एसके ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि बीएसए देवेंद्र पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना पर नृत्य किया। इसके बाद बच्चों ने बापू सेहत के लिए हानिकारक है और दीवानी मस्तानी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। बच्चों ने कल, आज और कल नाटक का भी मंचन किया। दर्शकों ने इसे खूब सराहा। बच्चों ने रैंप पर मॉडलिंग भी की। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय समिति के निदेशक आसिफ  अली खां, अध्यक्ष तारिक कमाल खां, उपाध्यक्ष खान शाह खावर, आरिफा ताजीम, श्रेय आनंद, अयूब हसन खान, शाइस्ता, सृष्टि, संध्या त्रिपाठी, नबीला, फजील, यासिर अली आदि का सहयोग रहा। अंत में प्रधानाचार्य समीना परवीन ने प्रगति आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed