फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children are refusing to go to another school two and a half kilometres away

Shahjahanpur News: ढाई किमी दूर दूसरे स्कूल पढ़ने जाने से बच्चे कर रहे इन्कार

Fri, 18 Jul 2025 06:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
Children are refusing to go to another school two and a half kilometres away
कांट। कादरदादपुर उर्फ जाटव गौटिया गांव के प्राथमिक विद्यालय को वहां से करीब ढाई किमी दूर दूसरे स्कूल में विलय कर दिया गया है। इसके विरोध में बच्चे और उनके अभिभावक शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। इस मौके पर बच्चों ने अधिकारियों से कहा कि वे इतनी दूर दूसरे स्कूल में पढ़ने नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

स्कूल के विलय का विरोध करते हुए अभिभावकों ने कहा कि गांव के विद्यालय में वर्तमान में 38 बच्चे पढ़ रहे हैं। क्षेत्र के एकमात्र स्कूल को जिस स्कूल में विलय किया गया है, उसके रास्ते में दो बड़े नाले हैं। ये नाले बारिश में भर जाते हैं। इसलिए दूसरे गांव के स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ने के लिए नहीं भेजेंगे। गांव की अधिकतर आबादी अनुसूचित जाति की और आर्थिक रूप से कमजोर है। क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही थी, लेकिन विलय के बाद बच्चों की संख्या घट रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed