फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Children are being born malnourished due to late marriage: Dr. Ravi

देर से शादी से कुपोषित पैदा हो रहे बच्चे : डॉ. रवि

Mon, 18 Dec 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 18 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Children are being born malnourished due to late marriage: Dr. Ravi
शाहजहांपुर में आईएमए के कार्यक्रम में जिले की टीम को अवार्ड देते अति​थि। स्रोत-संगठन
शाहजहांपुर। भविष्य गढ़ने के चक्कर में अधिक उम्र में शादी के कारण जन्म लेने वाले बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। बेहतर खानपान का अभाव और चिंतापूर्ण जीवनशैली भी इसका एक प्रमुख कारण है। जबकि, शादी की सही उम्र 30 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के दो दिवसीय 88वें यूपीकॉन-2023 में रविवार को समापन सत्र पर बरेली से पहुंचे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि खन्ना ने बच्चों की बीमारियों पर चर्चा करते हुए यह बात कही। कहा कि समोसा, ब्रेड पकौड़ा, चाऊमीन, मोमो जैसे फास्टफूड लीवर को खराब करने के साथ ही बच्चों में मोटापा बढ़ा रहे हैं। मधुमेह और अनियमित ब्लडप्रेशर जैसी बीमारियां भी बच्चों में देखने को मिल रही हैं। पनीर, अंडा, चना जैसे प्रोटीनयुक्त भोजन से दूरी और फास्टफूड से नजदीकी ही बच्चों को बीमार कर रही है। उन्होंने न्यू बोर्न बेबी एंबुलेंस के चित्रों को साझा किया। इस एंबुलेंस के जरिये अभी तक 6,316 बच्चों की जान बचाई जा चुकी है लेकिन यह सेवा कुछ चुनिंदा अस्पताल में ही उपलब्ध है।
विज्ञापन


दिल्ली के आर्मी अस्पताल आरएनआर की सीनियर जेनेटिक काउंसलर डॉ. लक्षिता चौहान ने बताया कि कैंसर अनुवांशिक बीमारी भी है। यह आठ लोगों में से एक को जरूर होता है। अनुवांशिक बीमारियों को गर्भावस्था के दौरान जांच कराकर रोका जा सकता है। अनुवांशिक बीमारियों का खतरा रिश्तेदारी में शादी करने वालों में सबसे ज्यादा रहता है। बच्चे में थैलेसीमिया बीमारी मां-बाप से होती है। डिप्रेशन अनुवांशिक बीमारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय 88वें यूपीकॉन-2023 का रविवार को समापन हो गया। सम्मेलन में इटावा के डॉ. एमएम पालीवाल को 2023-24 के लिए आईएमए का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उन्हें पूर्व अध्यक्ष डॉ. एके श्रीवास्तव ने कार्यभार ग्रहण कराया। इसी तरह गाजियाबाद के डॉ. वीबी जिंदल को फिर से सचिव की जिम्मेदारी दी गई। शाहजहांपुर के डॉ. पीके अग्रवाल को वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। यूपीकॉन में प्रदेशभर से करीब 350 चिकित्सक जुटे। रविवार को भी बाल रोग, कैंसर, प्लास्टिक सर्जरी आदि विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त किए।

सम्मेलन के दौरान पुरस्कार वितरण समारोह में शाहजहांपुर की आईएमए की टीम को सर्वश्रेष्ठ सेकंड बेस्ट ब्रांच की ट्रॉफी दी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल ने अध्यक्ष डॉ. विजय पाठक व सचिव डॉ. गौरव मिश्रा की टीम का हौसला बढ़ाया। इस मौके पर डॉ. यूडी कपूर, डॉ. परविंदर सिंह, डा. हर्ष, डॉ. सोमशेखर दीक्षित आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में आईएमए के कार्यक्रम में जिले की टीम को अवार्ड देते अतिथि। स्रोत-संगठन

शाहजहांपुर में आईएमए के कार्यक्रम में जिले की टीम को अवार्ड देते अतिथि। स्रोत-संगठन

शाहजहांपुर में आईएमए के कार्यक्रम में जिले की टीम को अवार्ड देते अतिथि। स्रोत-संगठन

शाहजहांपुर में आईएमए के कार्यक्रम में जिले की टीम को अवार्ड देते अतिथि। स्रोत-संगठन

शाहजहांपुर में आईएमए के कार्यक्रम में जिले की टीम को अवार्ड देते अतिथि। स्रोत-संगठन

शाहजहांपुर में आईएमए के कार्यक्रम में जिले की टीम को अवार्ड देते अतिथि। स्रोत-संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed