{"_id":"61559c9e8ebc3e4af0306884","slug":"child-dies-after-crane-hits-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बच्चे को क्रेन ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम, पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बच्चे को क्रेन ने कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम, पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की
Thu, 30 Sep 2021 05:01 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 30 Sep 2021 05:01 PM IST
सार
जिला में रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक क्रेन की टक्कर से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद बच्चे के परिजनों ने हाई-वे जाम कर दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला में रोजा थाना क्षेत्र के अटसलिया गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक क्रेन की टक्कर से नौ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे अटसलिया गांव निवासी आशाराम का बेटा शैवेंद्र (9) क्षेत्र में स्थित अपने खेत से चारा लेकर पैदल घर जा रहा था। इस दौरान अटसलिया में फोरलेन का काम कर रही आरसीएल फर्म की क्रेन ने बच्चे को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद गुस्साए बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों ने हथौड़ा अटसलिया मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान काफी देर तक हाई-वे जाम रहा, जिससे आने-जाने वाले लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस से लोगों की जमकर धक्कामुक्की हुई। मृतक बच्चे के परिजन 25 लाख रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन