फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chief pharmacist eludes police custody in surgical equipment theft case

Shahjahanpur News: सर्जिकल सामान की चोरी के मामले में चीफ फार्मासिस्ट पुलिस की पकड़ से दूर

Wed, 11 Mar 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chief pharmacist eludes police custody in surgical equipment theft case
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल सामान की चोरी के मामले में डेढ़ वर्ष के बाद भी पुलिस चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल तक नहीं पहुंच सकी है। चीफ फार्मासिस्ट 28 फरवरी के बाद से नौकरी पर भी नहीं पहुंच रहा और मोबाइल नंबर भी बंद है। सीएमओ ने उसको नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि फार्मासिस्ट ने न्यायालय में जमानत अर्जी लगाई है।
विज्ञापन




13 जून 2024 को सीएमएस डॉ. नैपाल सिंह ने चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एक जून की रात गार्ड ने पिकअप में चोरी से ले जाया जा रहा सर्जिकल सामान पकड़ा था। नंदकिशोर, अज्ञात वाहन चालक, चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल, फार्मासिस्ट मोहम्मद जुबैर अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी जेडी बंसल को भावलखेड़ा और फार्मासिस्ट जुबैर अली को निगोही सीएचसी स्थानांतरित कर दिया था। आरोपी जुबैर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सीएमओ डाॅ. विवेक मिश्रा ने बताया कि चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल 28 फरवरी से गैरहाजिर चल रहा है। उसका मोबाइल बंद जा रहा है। उसको नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। उसके ड्यूटी पर न आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मेडिकल कॉलेज के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed