फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chhath Puja will start today with Nahay-Khay

Shahjahanpur News: आज नहाय-खाय के साथ शुरू होगी छठ पूजा

Tue, 05 Nov 2024 01:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Chhath Puja will start today with Nahay-Khay
शाहजहांपुर के गोविंदगंज ​स्थित गांधी आश्रम में मीडियाकर्मियों को छठ महापर्व के संबंध में जानकार
शाहजहांपुर। नहाय खाय के साथ मंगलवार को छठ महापर्व शुरू हो जाएगा। शाम को नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाएगी। व्रती महिलाएं चने की दाल, लौकी और भात प्रसाद में ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन

दूसरे दिन छह नवंबर को खरना होगा। इस दिन गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। इसी के साथ लगातार 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारंभ होगा। छठ महापर्व धूमधाम से मनाने के लिए घरों में भी तैयारियों का दौर चल रहा है। जिले में रहने वाले पूर्वांचल के करीब 15000 हजार लोगों द्वारा इस पर्व को मनाया जाता है।
विज्ञापन

महापर्व को लेकर नदी घाटों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। यहां सात और आठ नवंबर को मेला लगेगा। नगर निगम व प्रशासन की ओर से घाटों के समतलीकरण व साफ-सफाई का कार्य कराया गया है। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने निरीक्षण कर दिशा निर्देश भी दिए हैं। इस मौके पर मुख्य अभियंता सिविल एसके अम्बेडकर, अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेदी, पूर्वांचल महासभा सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

छठ पूजा का महापर्व हमारे लिए बहुत मायने रखता है। नहाय खाय के साथ शुरू होने वाले इस पर्व को 20-22 सालों से मनाते आ रहे हैं। इस बार भी परंपरागत तरीके से पर्व मनाएंगे। इसकी तैयारी कर ली है। - कैलाशी देवी
---

मैं पहली बार छठ पूजा के लिए व्रती रहूंगी। यह मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है। छठ पूजा को लेकर काफी उत्साहित हूं। परिवार में इसको लेकर तैयारी चल रही है। पहले दिन नहाय खाय किया जाएगा। - सुनीता यादव-----
-----

शहर में छह स्थानों पर होगा आयोजन : सतीश

गोविंदगंज स्थित गांधी-आश्रम में पूर्वांचल महासभा सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र मिश्र ने प्रेसवार्ता में बताया कि शहर में आयोजन स्थल के रूप में छह स्थान चयनित किए गए हैं। इसके तहत लोधीपुर घाट, हनुमत घाट, पीपलघाट (कैंटोमेंट), कृभको टाउनशिप, रिलायंस टाउनशिप व गर्रा घाट पर कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
बताया कि घाट पर सेल्फी प्वाइंट, जंपिंग झूले, मिकी माउस आदि आकर्षण का केंद्र रहेंगे। संगठन की ओर से प्रसाद वितरण और आसन व्यवस्था भी रहेगी। साथ ही उन्होंने सभी शहरवासियों को आमंत्रित किया है। सह-मंत्री सुनील तिवारी ने बताया कि पांच नवंबर को नहाय खाय, 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर की शाम भगवान भास्कर को डूबते हुए अवस्था में अर्घ्य तथा 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया जाएगा। बताया कि वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना कार्यक्रम में संरक्षक की भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर संरक्षक वीरेंद्र नाथ राय, आरके पुरी, डॉ. रमन उपाध्याय, वंशराज सिंह, अनिल मौर्य, विजय यादव आदि उपस्थित रहे। संवाद



----

----

शाहजहांपुर के गोविंदगंज स्थित गांधी आश्रम में मीडियाकर्मियों को छठ महापर्व के संबंध में जानकार

शाहजहांपुर के गोविंदगंज स्थित गांधी आश्रम में मीडियाकर्मियों को छठ महापर्व के संबंध में जानकार

शाहजहांपुर के गोविंदगंज स्थित गांधी आश्रम में मीडियाकर्मियों को छठ महापर्व के संबंध में जानकार

शाहजहांपुर के गोविंदगंज स्थित गांधी आश्रम में मीडियाकर्मियों को छठ महापर्व के संबंध में जानकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed