फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Chetna Yatra , BJP assumed command of Dhamma

भाजपा ने संभाली धम्म चेतना यात्रा की कमान

Sun, 12 Jun 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 12 Jun 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
Chetna Yatra , BJP assumed command of Dhamma
भाजपा ने संभाली धम्म चेतना यात्रा की कमान
राष्ट्रीय बौद्ध भिक्षुक महासंघ के तत्वावधान में जारी धम्म चेतना यात्रा 15 जून को यहां पहुंच रही है। यात्रा के स्वागत के लिए प्रभारियों को नियुक्त कर दिया गया है, ताकि यात्रा को यादगार बनाया जा सके। सरस्वती शिशु मंदिर में हुई बैठक में यात्रा प्रमुख दुर्विजय शाक्य ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य भगवान बुद्ध के अहिंसा परमो धर्म: सिद्धांत को बढ़ावा देना और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। जिले में यात्रा की बागडोर संभालने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने बौद्ध भिक्षुओं, बौद्ध अनुयायियों, अंबेडकर के अनुयायियों, दलित और पिछड़े समाज के लोगों का आह्वान किया है कि वे धम्म चेतना यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं। शाहजहांपुर प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पूरे मनोयोग से यात्रा में शामिल हों। यात्रा 15 जून को हरदोई मार्ग स्थित मुकरमपुर पर पहुंचेगी। यहां स्वागत के बाद विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए 16 जून को सुबह आठ बजे कांसीराम आवास विकास कालोनी पहुंचेगी और अगले दिन 17 जून को पीलीभीत के लिए रवाना हो जाएगी। यात्रा की सफलता के लिए सभी सभा स्थलों के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव, रजनीश दीक्षित, लखीमू, ब्लाक प्रमुख क्षमा वर्मा, उमा देवी, राजवीर सिंह, मलिखान सिंह लोधी, अनुराग सिंह, अनिल शर्मा गोपी, दिनेश सिंह राठौर, विनय मिश्रा, पृथ्वी राज सिंह, जितेंद्र प्रताप सिंह, संजय गुप्ता, राजेंद्र यादव, अरविंद मिश्रा, मुनेश मिश्रा, देव नारायण मिश्र, आदि मौजूद रहे। संचालन डीपीएस राठौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed