फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Checking the railway went into operation housing colony

रेलवे की आवासीय कालोनी में चला चेकिंग अभियान

Thu, 16 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
रेलवे की आवासीय कालोनी में अनाधिकृत रूप से रह रहे लोगों की शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को एरिया हाउसिंग कमेटी की टीम ने टीटीसी कालोनी में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान किसी भी आवास में कोई भी अनाधिकृत रूप से रहते हुए नहीं मिला। तीन आवास में ताले पड़े थे। चेकिंग अभियान से पहले सहायक अभियंता कार्यालय में एरिया हाउसिंग कमेटी की बैठक अध्यक्ष सहायक मंडल अभियंता रामेश्वर की अध्यक्षता में हुई। इसमें कमेटी के सदस्यों ने कहा कि रेलवे कर्मचारियों के लिए बनाए गए आवास में तमाम लोग अनाधिकृत रूप से रह रहे हैं। उन आवासों की बिजली और पानी सप्लाई बंद कर देनी चाहिए और ऐसे लोगों के खिलाफ आरपीएफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करे। बैठक के बाद कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्यों के साथ मिलकर टीटीसी कालोनी में चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां तीन आवासा लॉक मिले। अन्य आवास में कोई भी अनाधिकृत रूप से रहता हुआ नहीं मिला। चेकिंग के दौरान नरमू के शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी, विद्युत अभियंता आदित्य झा, सिग्नल अभियंता एसके राव, पीके आर्या, स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक चंद्र, आरपीएफ कंपनी कमांडर एसपी सिंह भी थे। चेकिंग टीम में शामिल नरमू शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने बताया कि ढका ताल स्थित कालोनी में भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed