{"_id":"5e28b1888ebc3e4af95d8ef6","slug":"checking-shahjahanpur-news-bly3930829116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में डग्गामार वाहन चालकों पर भड़की एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां में डग्गामार वाहन चालकों पर भड़की एएसपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। डग्गामार वाहनों पर पायदान लगे देख एएसपी ग्रामीण अपर्णा गौतम का बुधवार दोपहर पारा चढ़ गया। एएसपी ने एक घंटा पुवायां के राजीव चौक पर खड़े रहकर टैक्सी स्टैंड के संचालकों को बुलाकर मैजिक, टेंपो आदि डग्गामार के पायदान कटवाने के निर्देश दिए। कहा यदि पायदान नहीं काट गए तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल एएसपी खुटार के गांव कोल्हूगाढ़ा में डकैती की वारदात की जानकारी पर पहुंची थीं। लौटते समय पुवायां पहुंची तो राजीव चौराहे पर डग्गामारों जमावड़ा और पायदान पर सवारियां लटकी देख भड़क गईं। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह को सभी डग्गामार वाहन चालकों का बुधवार को ही सत्यापन कराने के निर्देश दिए। कहा कि एक भी वाहन में सवारियां खड़े होने के लिए पायदान नहीं लगा मिलना चाहिए। एक भी सवारी लटकी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी ने ट्रॉलियों में ईंटें भरकर ले जा रहे दो ट्रैक्टरों के चालकों को रोककर फटकार लगाई और ट्रैक्टर पर तत्काल नंबर डलवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एक बाइक पर बिना हेलमेट आ रहे दो युवकों को एएसपी ने रुकवाया। युवकों की बाइक की नंबर प्लेट पर काला टेप चिपका देख एएसपी के निर्देश पर दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया। एएसपी के मौजूद रहने तक मैजिक और टेंपो चालक वाहन लेकर चौराहे पर नहीं पहुंचे। एएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई की जाएगी।