फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Checking Drive Conducted Against Modified Silencers and Pressure Horns

Shahjahanpur News: मॉडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध चला चेकिंग अभियान

Sun, 19 Apr 2026 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Checking Drive Conducted Against Modified Silencers and Pressure Horns
रोजा। शहर की सड़कों पर शोर मचा कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ शनिवार को परिवहन विभाग और पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले आठ वाहनों का चालान किया गया। साथ ही गैरेज संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि वे वाहनों में इस तरह के अवैध उपकरण न लगाएं।
विज्ञापन

दुकानदारों से कहा गया कि वे ग्राहकों को ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। नियमों का उल्लंघन करने वाले गैरेज संचालकों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन हरिओम और यातायात उपनिरीक्षक विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

टीम ने लगभग 40 वाहनों को रोककर उनकी जांच की। आठ वाहनों में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न मिले। उन पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed