फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Check the name of quota Running game

कोटे की जांच के नाम  पर चल रहा खेल

Sat, 17 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 17 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुवायां तहसील क्षेत्र में कोटे की जांच के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। कोटे की जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर अधिकारी बयान देते हैं कि कार्रवाई कराई जाएगी, लेकिन कुछ दिन बाद बयान आता है कि जांच में जो गड़बड़ी पाई गई थी, वह भ्रमवश थी। इससे शिकायतकर्ता भी बेहद परेशान हैं। इससे गरीबों को राशन, तेल, चीनी नहीं मिल पा रही है और शासन की मंशा प्रभावित हो रही है। सरकार की सख्ती के बाद भी अधिकारी मनमानी करने पर उतारू हैं। 
विज्ञापन

मामला एक
पहला मामला बंडा के गांव गुनाह खमरिया का है। गांव के तमाम लोग कोटेदार पर वितरण में धांधली छह माह से शिकायतें कर रहें हैं। छह सितंबर को एसडीएम जयपाल सिंह ने कोटेदार के यहां जाकर छापा मारा था और जांच की थी। एसडीएम ने बताया था कि जांच में स्टाक कम पाया गया है। डीएम को कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट भेजी गई है और डीएम के आदेश के बाद कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन

कई दिन कार्रवाई नहीं होने पर गांव के लोग एसडीएम से मिले तो उन्होंने गांव के लोगों को फटकार लगा दी। परेशान लोगों ने अब इस मामले में मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त और डीएम को पत्र भेजकर कोटेदार और उसे क्लीन चिट दिए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की है। गांव के लोगों का कहना है कि कार्रवाई नहीं होने पर वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला दो
दूसरा मामला सिंधौली के गांव कमलापुर का है। गांव के लोगों की तमाम शिकायतें मिलने के बाद छह सितंबर को नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को मौके पर जांच के लिए भेजा गया था। जांच में गेहूं, चावल और चीनी आदि तय स्टाक से कम पाई गई थीं। नायब तहसीदार ने वितरण और स्टाक रजिस्टर मांगने पर कोटेदार के पति ने अभद्रता करते हुए अभिलेख दिखाने से इंकार कर दिया था। एनटी ने मामले की सूचना एसडीएम को दी थी। एसडीएम ने एनटी से रिपोर्ट तलब की थी और बताया था कि कोटेदार के खिलाफ डीएम से अनुमति लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी, इसे मामले में भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed