फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cheating of Rs 6 lakh from retired professor in the name of Deputy Chief Minister

Shahjahanpur News: उप मुख्यमंत्री के नाम पर सेवानिवृत्त प्रोफेसर से छह लाख की ठगी

Wed, 03 Apr 2024 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 03 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 6 lakh from retired professor in the name of Deputy Chief Minister
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल काॅलेज में दंत चिकित्सक के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर जीएफ कॉलेज के इतिहास विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर इफ्जालुर्रहमान खान के साथ छह लाख 20 हजार रुपये की ठगी हो गई। आरोपी ने मंत्री केशव प्रसाद मौर्या और सीओ के नाम पर रुपये मांगे थे। एसपी अशोक मीणा के निर्देश पर सिंधौली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला महमंद हद्दफ निवासी इफ्जालुर्रहमान के पुत्र फैज-उर-रहमान खान को राजकीय मेडिकल कॉलेज में दंत चिकित्सक के रूप में लगवाने के लिए राजकुमार गौतम ने संपर्क साधा था। सिंधौली थाने में दर्ज मुकदमे में बताया कि तिलहरजई निवासी राजकुमार ने 11 लाख रुपये तय किए थे। पांच लाख रुपये लेने के बाद दो लाख की और मांग करने लगा।
विज्ञापन

उसने बताया था कि मंत्री केशव प्रसाद मौर्या मान नहीं रहे हैं, तब इफ्जालुर्रहमान खान को ठगी का शक हुआ। उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया, तब उनके पुत्र के खिलाफ सीओ पुवायां को आईजीआरएस पोर्टल पर प्रार्थना पत्र दिया कि सिंधौली मोड़ पर फैज-उर-रहमान ने घेरकर अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद राजीनामा करने के नाम पर एक लाख रुपये और लिए थे। सीओ की जांच में मामला झूठा निकला था। आरोप है कि राजकुमार गौतम मामले को खत्म करने के एक लाख और सीओ के नाम पर 20 हजार की मांग कर रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed