{"_id":"6919c4602a2f4675cc0c1039","slug":"chaudhary-academy-beat-day-night-cricket-academy-by-51-runs-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-157892-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चौधरी अकादमी ने डे-नाइट क्रिकेट अकादमी को 51 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चौधरी अकादमी ने डे-नाइट क्रिकेट अकादमी को 51 रन से हराया
विज्ञापन
जलालाबाद। काकोरी शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पर अंडर-14 क्रिकेट लीग में रविवार को खेले गए मुकाबले में चौधरी क्रिकेट अकादमी पुवायां ने डे-नाइट क्रिकेट अकादमी को 51 रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर डे-नाइट अकादमी ने गेंदबाजी करने का निर्णय किया। चौधरी क्रिकेट अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 95 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के सुप्रीत ने सर्वाधिक 21 व अर्णव ने 17 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी डे-नाइट क्रिकेट अकाडमी की टीम 20 ओवर में केवल 44 रन ही बना सकी।
चौधरी क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज शिवांश मिश्रा ने छह विकेट हासिल किए। शिवांश को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर करण शर्मा और सुंदरम व स्कोरर अमरीश शर्मा रहे। आयोजक रजत शर्मा, अतुल, प्रशांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
वेटरन क्रिकेट ने वॉरियर को 17 रनों से हराया
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज क्रिकेट मैदान पर शाहजहांपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की टीम ने शाहजहांपुर कॉर्पोरेट वॉरियर को 17 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहजहांपुर वेटरन की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 140 रन बनाए। नईम ने 59, निजाकत ने 22 इरफान ने 11 रन बनाए। कॉर्पोरेट वाॅरियर की ओर से अनुज गुप्ता ने तीन विकेट हासिल किए। दूसरी पारी में कॉर्पोरेट वाॅरियर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 123 रन बना पाई। अनुज गुप्ता ने 40 रनों की पारी खेली। राजवीर ने 23, अजय प्रताप यादव ने 9 रन बनाए। वेटरन टीम की ओर से कप्तान मनोज यादव ने तीन विकेट चटकाए। उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। इस मौके पर पंकज छापू, गुरप्रीत, पूर्व जिला पंचायत अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद