{"_id":"69fa2fbe753d2736a904312f","slug":"chased-by-monkeys-retired-soldier-dies-after-falling-from-roof-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-172513-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंदरों ने दौड़ाया, छत से गिरकर सेवानिवृत्त सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंदरों ने दौड़ाया, छत से गिरकर सेवानिवृत्त सैनिक की मौत
विज्ञापन
सेवानिवृत्त फौजी अरविंद कुमार यादव। स्रोत: परिजन
कलान (शाहजहांपुर)। बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिरकर घायल हुए कलान थाना क्षेत्र के बिचौला गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक अरविंद कुमार यादव की बदायूं के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
अरविंद कुमार यादव मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर मकान बनवाकर रहने लगे थे। सोमवार शाम करीब छह बजे वह मकान की छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हाे गए। परिजनों ने उन्हें बदायूं जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मंगलवार को घर आए शव को देख उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी ममता देवी, बेटे सचिन, अंशुल व प्रयांशुल बेसुध हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा का कहना है कि छत के ऊपर किसी काम से गए थे। अचानक नीचे गिरने से उनकी मौत हो गई। बंदरों के हमले की बात गलत है।
विज्ञापन
--
बंदरों का आतंक...फिर भी नहीं बचाव के लिए नहीं हो रहे इंतजाम
शाहजहांपुर। शहर से लेकर गांव तक बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। लोगों में दहशत बनी हुई है। आए दिन लोग बंदरों का शिकार हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र में लोगों ने बंदरों से बचाव के लिए घरों को जाल से कवर्ड कराया है। फिर भी नुकसान करने के साथ हमला कर रहे हैं। प्रशासन भी बंदरों से बचाव को इंतजाम नहीं कर रहा है।
बंदरों के दौड़ाने पर छत से गिरकर कलान थाना क्षेत्र के बिचौला गांव निवासी सेवानिवृत्त सैनिक अरविंद कुमार यादव की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचे शव को देख हर किसी की आंख नम हो गई।
खूंखार बंदर लगातार लोगों पर हमले कर रहे हैं। तीन दिन पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज में दवाई लेने आई लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां की बुजुर्ग महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया था। महिला के हाथ में चोट लगने पर वह दवा लेने आई थी। उसी हाथ पर बंदर ने काट लिया था।
--
हाल में बंदरों के कारण हुईं घटनाएं
- 09 दिसंबर 2025 : जैतीपुर क्षेत्र के खेड़ारठ गांव में बंदरों की उछलकूद से गिरे मकान के छज्जे से दबकर 32 वर्षीय उमेश की मौत हो गई थी।
-04 नवंबर 2025 : रोजा के देवरास गांव में बंदरों की उछलकूद से छज्जा गिरने से जिलेदार सिंह के चार वर्षीय बेटे कार्तिक की मलबे में दबकर मौत हो गई थी।
-22 सितंबर 2025 : बंदरों के हमले से छत से छज्जे समेत नीचे गिरे कांट थाना क्षेत्र के औधापुर गांव निवासी 50 वर्षीय आसाराम की मौत हो गई थी।
-4 जनवरी 2026 : कलान के छिदकुरी गांव में जमुना देवी की बंदरों के हमले से छत से गिरकर मौत हो गई थी।