{"_id":"6ae4ee8118b0126a9506ae1c","slug":"charges-filed-against-attacker-of-priest-constable-sent-to-police-lines-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-188800-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुजारी पर हमला करने वाले का चालान, सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुजारी पर हमला करने वाले का चालान, सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
खुटार। गांव नवदिया प्रेमराज निवासी पुजारी हरदेव सिंह पर दरांती से हमला करने के आरोपी जान मोहम्मद का शांतिभंग की आशंका के तहत चालान कर दिया गया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने पुजारी से अभद्रता करने के आरोप में हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है।
हरदेव सिंह ने पुलिस को बताया था कि वह बालाजी महाराज की पूजा करते हैं और बाग में कुटिया बनाकर रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह कुटिया में बैठे थे, इस बीच गांव टाहखुर्द कलां निवासी जान मोहम्मद घास काटने बाग में आए। मना करने पर जान मोहम्मद ने गाली-गलौज करते हुए उन पर दरांती से हमला कर घायल कर दिया। हरदेव सिंह का आरोप था कि कुछ लोग बाग में आकर शराब पीते हैं और हंगामा करते हैं। उन्होंने हेड कांस्टेबल को जानकारी दी तो उसने भी अभद्रता की थी और कहा था कि एसपी से कह कर गनर ले लो।
मामला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने पर पुलिस ने गांव जाकर जांच की थी। शुक्रवार सुबह हरदेव सिंह थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने जान मोहम्मद का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि हेड कांस्टेबल के लाइन हाजिर होने का अभी लिखित आदेश नहीं आया है। मौखिक जानकारी मिली है। आदेश मिलने पर लाइन रवाना किया जाएगा।