{"_id":"5f3440948ebc3e3cd518862c","slug":"charged-of-torturing-seven-youths-in-police-station-for-three-days-shahjahanpur-news-bly416081648","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात युवकों को तीन दिन से थाने में बंद कर टार्चर करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात युवकों को तीन दिन से थाने में बंद कर टार्चर करने का आरोप
विज्ञापन
खुटार। पुलिस द्वारा सात युवकों को तीन दिन से थाने में बंद करने की सूचना पर बुधवार रात नगर पंचायत अध्यक्ष समेत तमाम लोग थाने पहुंच गए। उन लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर रोष जताया तो उनकी एसओ से बहस हो गई। इसके बाद देर रात पांच युवकों को छोड़ दिया गया।
सोमवार रात तीन युवक दो बाइकों से खुटार की ओर आ रहे थे। एक बाइक खराब थी, जिसे पीछे बांध कर खींच कर लाया जा रहा था। रास्ते में पुलिस ने बाइक ले जा रहे युवकों को रोका तो एक युवक मौके से भाग निकला। दो युवको को बाइकों सहित पुलिस थाने ले आई। पूछताछ में जानकारी मिली कि एक बाइक चोरी की है। युवकों के पास मिले मोबाइल में एक युवक के पास रिवाल्वर के साथ फोटो भी मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों से पूछताछ के बाद शाहजहांपुर से एक और खुटार से छह युवकों को उठा लिया। सोमवार से सभी युवक थाने में ही बंद हैं।
बुधवार शाम युवकों के परिवार के लोग नगर पंचायत अध्यक्ष अनुपम शुक्ला से मिले और मामले की जानकारी दी। लोगों ने चेयरमैन से कहा कि जो भी युवक दोषी हों उनको जेल भेजा जाए और जो निर्दोष हों उनको छोड़ा जाना चाहिए। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस सभी युवकों को काफी प्रताड़ित कर चुकी है। इस पर चेयरमैन अनुपम शुक्ला युवकों के परिवार वालों के साथ थाने पहुंचे और एसओ जयशंकर सिंह ने कहा कि जो युवक दोषी हों उनको जेल भेजा जाए और जो निर्दोष हों उनको छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने तीन दिन से युवकों को थाने में रखने पर आपत्ति जताई तो एसओ से तीखी बहस हो गई।
विज्ञापन
चेयरमैन ने निर्दोष युवकों को छोड़ जाने तक थाने से जाने से इंकार कर दिया। जानकारी पाकर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवनरायन मिश्रा, अग्निवेश शुक्ला, अनीस शर्मा, व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष गुरुसेवक सिंह, विजयशंकर अवस्थी सहित तमाम लोग थाने जा पहुंचे। काफी देर तक चली वार्ता के बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई और रात लगभग साढ़े नौ बजे पांच युवकों को उनके परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
पुलिस का वाहन चला रहा चौकीदार पुत्र भी करा रहा बवाल
खुटार। खुटार थाने का एक वाहन एक चौकीदार का पुत्र गैर कानूनी रूप से चला रहा है। वह आए दिन लोगों पर रौब गांठता रहता है। चालक का लोगों से कई बार विवाद हो चुका है। बुधवार रात भी चालक और गांव रूजहा के एक युवक के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह मामला भी देर रात थाने पहुंचा।
युवकों के परिवार के लोग बुधवार मिले थे, बताया कि सात युवक तीन दिन से थाने में बंद हैं। युवकों के परिवार के लोगों के साथ थाने जाकर थानाध्यक्ष से वार्ता की गई। पांच युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया है। दो युवक दोषी बताए गए हैं, जिन पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।
अनुपम शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष खुटार
कुछ युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पूछताछ के बाद उनको छोड़ दिया गया है। जो युवक दोषी हैं वो जेल भेजे जाएंगे।
जयशंकर सिंह, एसओ खुटार