{"_id":"ee41cae6ffeeb89c2f738297e42a94c0","slug":"chapemari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां और नाहिल में खाद की दुकानों पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां और नाहिल में खाद की दुकानों पर छापेमारी
पुवायां (श्ााहजहांपुर)
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम लालबहादुर और जिला उद्यान अधिकारी रामनरेश वर्मा ने संयुक्त रूप से पुवायां और नाहिल में खाद की दुकानों पर छापेमारी की।
इस दौरान तमाम व्यापारी दुकान बंद कर भाग निकले। छापे की रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी को भेजी गई है।
सोमवार को दोनों अधिकारियों ने पुवायां में सिंह ब्रदर्स, पुवायां खाद एजेंसी पर जाकर चेकिंग की। यहां अभिलेख, स्टाक आदि सही पाया गया।
महालक्ष्मी ट्रेडर्स पर 17 दिसंबर के बाद के अभिलेख अपूर्ण मिले। इस पर स्टाक और बिक्री रजिस्टर जब्त कर लिए गए। गांव नाहिल में गोविंद पेस्टीसाइड्स के स्वामी ने टीम को स्टाक और बिक्री रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया। छापे की सूचना पर दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर खिसक लिए।
नाहिल में बंद पाए गए कृष्णा खाद भंडार, शुभम फर्टिलाइजर्स, राहुल खाद भंडार, गुरुनानक ट्रेडर्स, गुप्ता फर्टिलाइजर्स, शिव शक्ति ट्रेडर्स, वैभव खाद भंडार, अभिषेक खाद भंडार, शुक्ला खाद भंडार, नवी खाद भंडार, भवानी खाद भंडार, विजय ट्रेडर्स के खिलाफ कार्रवाई को लिखा गया है।