{"_id":"68dd9b5464d76225800bb017","slug":"chandigarh-express-arrived-five-hours-late-special-trains-made-people-wait-for-eight-hours-shahjahanpur-news-c-4-vns1074-737591-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पांच घंटे देरी से आई चंडीगढ़ एक्सप्रेस, विशेष गाड़ियों ने आठ घंटे तक कराया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पांच घंटे देरी से आई चंडीगढ़ एक्सप्रेस, विशेष गाड़ियों ने आठ घंटे तक कराया इंतजार
विज्ञापन
यात्रियों की शिकायत पर रेलवे ने दिया ट्रैफिक ज्यादा होने का हवाला
बरेली। त्योहारी सीजन में भी ट्रेनों की रफ्तार में सुधार नहीं हो रहा। बुधवार को भी 22 से ज्यादा गाड़ियों ने इंतजार कराया। यात्रियों ने लेटलतीफी की शिकायत की तो रेलवे ने ट्रैफिक ज्यादा होने का हवाला दिया और सुधार की बात कही। गाड़ियों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हुई। इस दौरान नियमित गाड़ियों ने पांच तो विशेष ने आठ घंटे तक इंतजार कराया।
बुधवार को 15903 चंडीगढ़ एक्सप्रेस पांच और 04015 सीतामढ़ी-आनंद विहार विशेष ट्रेन आठ घंटे देरी से आई। 04016 आनंद विहार-सीतामढ़ी, 05579-80 पूर्णियाकोर्ट-आनंद विहार विशेष ट्रेन तीन-तीन घंटे देरी से आईं। 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस और 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने तीन-तीन घंटे इंतजार कराया। इसके अलावा 12204 सहरसा गरीब रथ, 15909 अवध असम एक्सप्रेस, 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस दो-दो घंटे देरी से आई।
नियमित गाड़ियों में 12370 कुंभ एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी, 12429 एसी सुपरफास्ट, 22417 महामना, 03311 दरभंगा-चंडीगढ़, 15273 सत्याग्रह, 20504 राजधानी, 12392 श्रीमजीवी, 18104 जलियांवाला बाग, 13020 बाघ एक्सप्रेस और 13006 हावड़ा मेल भी लेटलतीफी का शिकार रहीं। तीन अन्य नियमित गाड़ियों ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। संवाद