फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Central Bar Election: Sarnam Singh Yadav became President and Rajesh Awasthi became General Secretary

सेंट्रल बार चुनाव : सरनाम सिंह यादव बने अध्यक्ष और राजेश अवस्थी महासचिव

Fri, 13 Feb 2026 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Central Bar Election: Sarnam Singh Yadav became President and Rajesh Awasthi became General Secretary
सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते अ​धिवक्ता। संवाद
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) के चुनाव में मतगणना के बाद बृहस्पतिवार रात परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद के लिए सरनाम सिंह यादव ने 153 वोटों से जीत हासिल की। राजेश अवस्थी 21 वोटों से जीतकर महासचिव बने। रामेंद्र कुमार मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। जीत मिलने पर समर्थकों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन

सीबीए के कुल 22 पदों के लिए 58 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। बृहस्पतिवार सुबह 09:30 बजे से मतदान शुरू हुआ। अधिवक्ताओं ने लाइन में लगकर उत्साहपूर्वक मतदान किया। शाम 04:30 बजे तक मतदान हुआ। कुल 1692 में से 1537 सदस्यों ने वोट डाला। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले अध्यक्ष पद के लिए परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन

सरनाम सिंह यादव को 681 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहे सतेंद्र प्रकाश शुक्ला को 528 मत प्राप्त हुए। सर्वेश चंद्र मिश्रा धांधू को 283, हरेंद्र कुमार राजवंशी को 16 वोट मिले। सरनाम सिंह ने 153 वोटों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रामेंद्र कुमार मिश्रा ने 487 वोट पाकर अहमद दराज खां को 87 वोटों से हरा दिया। अहमद दराज को 400 वोट मिले। ब्रजेश सिंह को 141 और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव को 391 मत प्राप्त हुए। महासचिव पद पर राजेश उर्फ नंदकिशोर अवस्थी ने बाजी मारी। राजेश अवस्थी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दीपक सक्सेना को 21 वोटों से हरा दिया। राजेश अवस्थी को 500 वोट मिले जबकि करीबी मुकाबले में दीपक 479 वोट पा सके। प्रताप सिंह को 43, रजनीश कुमार सिंह को 356, राकेश कुमार शुक्ला को 51 और संजय सक्सेना को 68 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश कुमार दीक्षित ने 589 वोट पाकर 523 वोट प्राप्त करने वाले अमित कनौजिया को 56 मतों से हरा दिया। संतराम राजवंशी को 160 और उमेश कुमार शर्मा को 196 मत मिले। उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सदस्य कार्यकारिणी वरिष्ठ, सदस्य कार्यकारिणी कनिष्ठ पद के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए जाएंगे।

सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते अधिवक्ता। संवाद

सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते अधिवक्ता। संवाद

सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते अधिवक्ता। संवाद

सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते अधिवक्ता। संवाद

सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते अधिवक्ता। संवाद

सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते अधिवक्ता। संवाद

सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते अधिवक्ता। संवाद

सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत के बाद जश्न मनाते अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed