फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Censure against the government We will offer Seer

सरकार के खिलाफ निंदा  प्रस्ताव लाएंगे शंकराचार्य

Sat, 17 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 17 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के भानपुरा मठ के शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ खुटार पुलिस के सुरक्षा मुहैया नहीं कराने से नाराज होकर थाने जा पहुंचे और प्रदेश सरकार के साथ ही खुटार पुलिस पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को शंकराचार्यों की बैठक में उठाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर लालबत्ती लगी एक कार खुटार थाने पहुंची। कार में बैठे संन्यासी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के भानपुरा मठ के शंकराचार्य हैं। शनिवार को वह पूरनपुर से गोला जा रहे थे। गोला में उन्हें भागवत कथा में भाग लेना है। शंकराचार्य ने बताया कि उन्हें मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में सुरक्षा दी जाती है और स्थानीय पुलिस उनकी गाड़ी के साथ अपने थाना क्षेत्र की सीमा तक छोड़ती है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी उन्हें स्कार्ट सुरक्षा दी गई। पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर की पुलिस ने भी स्कार्ट सुरक्षा मुहैया कराई और खुटार की सीमा तक छोड़ा, लेकिन खुटार पुलिस ने अधिकारियों का आदेश न होने का बहाना बनाकर उन्हें सुरक्षा मुहैया नहीं कराई। खुटार पुलिस ने संत संगत का अपमान और अनदेखी की है। वह इस मुद्दे को शंकराचार्यों के सम्मेलन मे उठाएंगे और प्रदेश सरकार के खिलाफ  निंदा प्रस्ताव लाएंगे। शंकराचार्य ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

शंकराचार्य दो घंटे तक थाने में मौजूद रहे, लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने उन्हें स्कार्ट करने से इंकार कर दिया। इस पर श्ंाकराचार्य ने एसओ इफ्तेखर अहमद को तमाम आदेश भी दिखाए। तकरार के बाद भी सुरक्षा नहीं मिलने पर शंकराचार्य गोला के लिए रवाना हो गए। शंकराचार्य के थाने में होने की जानकारी पाकर तमाम लोग उनसे मिलने पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed