फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Celebrated the birthday of Lord Krishna by cutting a cake

केक काटकर मनाया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव

Sun, 21 Aug 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birthday of Lord Krishna by cutting a cake
शाहजहांपुर। श्रद्धा भक्ति श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इसमें गायकों ने भक्ति गीतों को प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पप्पू चौधरी और घनश्याम गुप्ता ने गणेश वंदना से किया। ग्रुप अ में कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता जीरो से दो वर्ष, ग्रुप ब में नृत्य प्रतियोगिता में 12 वर्ष, ग्रुप से युगल के लिए राधा कृष्ण नृत्य प्रतियोगिता हुई। तीनों ही प्रतियोगिता के विजेताओं को शिवम अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अतुल सक्सेना, अनिल खत्री, घनश्याम गुप्ता ने पुरस्कृत किया। वहीं दिल्ली-कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से भगवान का श्रृंगार किया गया। मावा का केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। उनको छप्पन भोग भी लगाया गया। प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल, आरएन मिश्रा, अतुल गुप्ता, अुतल सक्सेना, अनुप्रिया ग्रोवर, प्रखर अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, अल्पित अग्रवाल, महावीर, डॉ. परविंदर सिंह, अनिल मिश्रा, डॉ. आकाश श्रीवास्तव, साधना अग्रवाल, निधि अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, पूजा, निधि, रितु अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, अरूण अग्रवाल, रतन गोयल, गोविंद मिश्रा, अनिल त्रिवेद्वी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तिलहर। स्टेशन रोड स्थित रस्तोगी धर्मशाला स्थित मंदिर में भव्य सजावट की गई। मंदिर के संस्थापक अशोक रस्तोगी मंदिर की व्यवस्था में जुटे रहे। मोहल्ला दातागंज स्थित मठिया वाले मंदिर, बाबा नंद का मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर, चीनी मिल कॉलोनी स्थित मंदिर हिंदू पट्टी स्थित मंदिर, बालाजी धाम घोड़ी वाले बाबा मंदिर और साईं मंदिर पर भी भव्य सजावट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सजाई गईं मनोहारी झांकियां
एसपी एस. आनंद ने सपरिवार पुलिस लाइन स्थित मंदिर में हवन-पूजन किया। कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत कीं। आरआई समेत कई पुलिसकर्मियों ने भजन पेश कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस बीच रंगारंग कार्यक्रम पेश करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी, सीओ अखंड प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed