फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CBSE: Riddhima in 10th and Yash in 12th topped the district

सीबीएसई : 10वीं में रिद्धिमा और 12वीं में यश ने किया जिला टॉप

Tue, 14 May 2024 03:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 14 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Riddhima in 10th and Yash in 12th topped the district
शाहजहांपुर। सीबीएसई ने सोमवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। परिणाम देखकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई के करीब 40 स्कूल हैं। इनमें 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 6156 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 5964 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। सोमवार को जब परिणाम आए तो अधिकांश छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए। जिले के रेयान इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा रिद्धिमा ने 99.4 प्रतिशत अंक पाकर 10वीं में जिला टॉप किया। 12वीं के जिला टॉपर एसएसएमवी के छात्र यश गुप्ता 99 प्रतिशत अंक के साथ रहे। इनके साथ ही अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने टॉप थ्री में जगह बनाई।
विज्ञापन

10वीं में कैंब्रिज कॉन्वेंट पुवायां की छात्रा पावनी अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा, मारवाह मॉर्डन स्कूल की छात्रा प्रेरणा चौहान ने 98 प्रतिशत अंकों के संग तृतीय स्थान पाया। 12वीं में 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ में रेयान इंटरनेशल स्कूल की छात्रा मुस्कान टंडन 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप टू रहीं। तक्षशिला पब्लिक स्कूल की छात्र अमन खंडूजा 97 प्रतिशत अंक के साथ टॉप थ्री रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed