{"_id":"63ea8c9133ddf76d12023ce0","slug":"cbse-examinations-will-start-from-february-15-at-nine-centers-shahjahanpur-news-c-4-1-62340-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहाँपुर: नौ केंद्रों पर 15 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहाँपुर: नौ केंद्रों पर 15 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई की परीक्षाएं
विज्ञापन
- दोनों ही कक्षाओं के 5787 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
- प्रयोगात्मक परीक्षाएं पहले ही हो चुकी हैं सम्पन्न
शाहजहांपुर। सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी बुधवार से शुरू होंगी। परीक्षाओं के लिए जिले में नौ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दोनों ही कक्षाओं के 5787 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
जिले में सीबीएसई के कुल 40 स्कूल हैं। इनमें 10वीं के 3070 और 12वीं के 2717 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जोकि इस बार बोर्ड की परीक्षाएं देंगे। कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12वीं की 16 फरवरी से पांच अप्रैल तक होंगी। वहीं प्रयोगात्मक परीक्षाएं पहले ही सम्पन्न करा ली गई हैं।
सीबीएसई डिस्ट्रिक कोऑर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि परीक्षाएं एक ही पाली में सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक कराई जाएंगी। प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय अतिरिक्त दिया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।
विज्ञापन
केंद्र और कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या
केंद्र - 10वीं - 12वीं
एसएसएमवी - 471 - 411
तक्षशिला पब्लिक स्कूल - 492 - 539
द रेनेसा एकेडमी तिलहर - 150 - 73
मारवाह मॉडर्न स्कूल पुवायां - 312 - 334
माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल - 246 - 191
लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल पुवायां - 318 - 265
जीटीबीई एकेडमी पुवायां - 229 - 227
केंद्रीय विद्यालय नंबर वन - 439 - 361
केंद्रीय विद्यालय नंबर टू - 413 - 316
कुल - 3070 - 2717
नोट : - इनके अलावा रोजी पब्लिक स्कूल जलालाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
जारी किए गए प्रवेशपत्र, निर्देशों का करना होगा पालन
सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र जारी हो चुके है। विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र दी सभी जानकारियों का पालन करना अनिवार्य है।
केंद्रों पर तैयारियां पूरी
राजीव मोहन ने बताया कि केंद्रों पर परीक्षा संंबंधी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सीबीएसई को इसकी जानकारी भेज दी है। कड़ी निगरानी में परीक्षाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर मंगलवार 14 फरवरी को अंतिम रूप दिया जाएगा।