फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   CBSE board and university exams started

कड़ी निगरानी में सीबीएसई और विश्वविद्यालय परीक्षाएं शुरू

Mon, 05 Mar 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Mon, 05 Mar 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
CBSE board and university exams started
cbse board
होली की मस्ती के बाद अब परीक्षाओं का मौसम शुरू हो गया है। एक ओर जहां यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पहले से ही चल रही हैं, वहीं सोमवार से एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू हो गईं। बेसिक शिक्षा संचालित स्कूलों में भी वार्षिक परीक्षाओं का श्रीगणेश हो गया। सीबीएसई बोर्ड ने इस बार जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए कुल आठ केंद्र बनाए हैं। पहले दिन जहां सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक और नकलविहीन चली, वहीं विश्वविद्यालय परीक्षा में पहले दिन ही अनुचित साधन के साथ दो नकलची पकड़ लिए गए। इस तरह नकलचियों ने पहले दिन ही खाता खोल दिया। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शहर में केंद्रीय विद्यालय-एक, केंद्रीय विद्यालय-दो, तक्षशिला पब्लिक स्कूल और माधव राव सिंधिया पब्लिक स्कूल में कराई जा रही है। इसके अलावा चार केंद्र पुवायां तहसील में भी बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी।
विज्ञापन


जीएफ कॉलेज में धरे गए दो नकलची
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज केंद्र पर विश्वविद्यालय परीक्षा के पहले दिन ही दो नकलची पकड़ लिए गए। यहां पहली पाली में गेट पर तलाशी से बचते हुए दो परीक्षार्थी अंदर प्रवेश कर गए। परीक्षा के दौरान आंतरिक सचल दल ने एमए फाइनल के एक परीक्षार्थी के पास से हस्तलिखित एक पर्ची और दूसरे बीएससी प्रथम वर्ष रसायन विज्ञान के परीक्षार्थी के पास से मोबाइल फोन बरामद किया। दोनों परीक्षार्थियों को अनुचित साधन प्रयोग करने पर बुक कर दिया गया। इसके अलावा प्रथम पाली में बीकॉम, बीए, बीएससी प्रथम वर्ष, एमए की परीक्षा में कुल 1218 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 1166 परीक्षा में शामिल हुए और 52 अनुपस्थित हो गए। इसी तरह द्वितीय पाली में बीकॉम, बीए, बीएससी द्वितीय वर्ष और एमए, एमएससी फाइनल के पेपर में 374 विद्यार्थी पंजीकृत थे और 356 परीक्षा में बैठे, 18 ने परीक्षा छोड़ दी। तृतीय पाली में बीकॉम, बीए, बीएससी तृतीय वर्ष, एमएससी फाइनल के प्रश्नपत्र में 359 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें 336 परीक्षा में शामिल हुए और 23 गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन


आर्य महिला महाविद्यालय में तीन ने छोड़ी परीक्षा
शाहजहांपुर। आर्य महिला महाविद्यालय में प्रथम पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष की दो और बीएससी प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र पर तीनों पालियों में यही तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में बीकॉम प्रथम वर्ष में पंजीकृत 24 छात्राओं में दो अनुपस्थित रहीं और 22 छात्राएं परीक्षा में बैठीं, जबकि बीएससी प्रथम वर्ष रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र में 146 में एक छात्रा अनुपस्थित रही और 145 ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में बीकॉम द्वितीय वर्ष ग्रुप ए में 49 आर एमएससी प्रथम वर्ष रसायन विज्ञान में 07 तथा तीसरी पाली में बीकॉम तृतीय वर्ष ग्रुप ए में 76 और बीएससी तृतीय वर्ष रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र में 33 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एसएस कॉलेज में 51 छात्र रहे अनुपस्थित
शाहजहांपुर। विश्वविद्यालय परीक्षा के पहले दिन एसएस कॉलेज में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया, अलबत्ता तीनों पालियों में 51 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित जरूर रहे। यहां प्रथम पाली में पंजीकृत 664 विद्यार्थियों में 625 ने परीक्षा दी और 39 छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पाली में पंजीकृत 500 में से 492 परीक्षा में बैठे और आठ अनुपस्थित रहे। इसी तरह तीसरी पाली में 580 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें परीक्षा में 576 शामिल हुए और चार अनुपस्थित हो गए।

इंटर कृषि शस्य विज्ञान की पुनर्परीक्षा 10 को
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को प्रथम पाली में इंटर नागरिक शास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र और द्वितीय पाली में इंटर जीव विज्ञान प्रथम पत्र की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। कहीं से किसी नकलची के पकड़े जाने की सूचना प्राप्त नहीं हुई। विभागीय सचल दलों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने भी केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईओएस अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि 10 फरवरी को द्वितीय पाली में हुई इंटरमीडिएट कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी) षष्टम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-दो) की परीक्षा पेपर आउट होने के कारण निरस्त कर दी गई है। अब इस विषय की पुनर्परीक्षा 10 मार्च को द्वितीय पाली में शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। डीआईओएस ने कहा है कि संबंधित विषय के छात्र-छात्राएं नवीन परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचकर परीक्षा देना सुनिश्चित करें। इसके बाद उन्हें कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।

 
इंटर की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा 13 मार्च से
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में इंटरमीडिएट के जिन छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा किन्हीं कारणों से छूट गई है, उन्हें एक मौका और दिया गया है। छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं 13 से 16 मार्च तक शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। डीआईओएस अशोक कुमार गुप्ता ने कहा है कि प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित विद्यार्थी शहर स्थित जीआईसी में तत्काल संपर्क करें और निर्धारित अवधि में प्रयोगात्मक परीक्षा देना सुनिश्चित करें। यह उनके लिए अंतिम अवसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed