{"_id":"b7f2854f43dbd0c885ee91b3d463ab43","slug":"caught-in-hotel-loving-couple-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में पकड़े गए प्रेमी युगल, बवाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में पकड़े गए प्रेमी युगल, बवाल
शाहजहांपुर
Updated Thu, 26 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
बरेली मोड़ के पास बाईपास पर बने एक होटल में बुधवार दोपहर अजीजगंज चौकी पुलिस ने एक युवक और युवती को पकड़ लिया। युवक-युवती अलग-अलग समुदाय के थे। मामले की जानकारी होने पर एक हिंदू संगठन ने होटल में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस दोनों को अजीजगंज चौकी ले आई। चौकी पर भी लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ इकट्ठी होते देख चौकी इंचार्ज युवक-युवती को थाने ले आए।
बरेली मोड़ बाईपास रोड पर बने एक होटल में युवक-युवती के होने की सूचना पर अजीजगंज चौकी इंचार्ज शाहिद अली टीम के साथ मौके पर पहुंचे। होटल के एक कमरे से एक युवक और युवती को पुलिस ने पकड़ लिया। इसी बीच होटल में हिंदू संगठन के कुछ लोग पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस किसी तरह से लोगों को शांत करके युवक-युवती को चौकी ले आई। चौकी पर भी लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों को कोतवाली लाया गया। सूचना मिलने पर युवती के पिता कोतवाली पहुंच गए। पूछताछ में पता चला कि युवक-युवती का एक दूसरे के यहां आना-जाना है। पुलिस ने युवती पिता को सौंप दी। फिलहाल युवक पुलिस की हिरासत में है।