फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Caught extorting money in the name of providing sewing machine in Puwaiyan

Shahjahanpur News: पुवायां में सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर वसूली करते पकड़ा

Fri, 12 Sep 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Caught extorting money in the name of providing sewing machine in Puwaiyan
पुवायां। पुवायां में सरकार की योजना के तहत सिलाई मशीन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बाद में तहरीर नहीं देने पर पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

सिंधौली क्षेत्र के गांव बिलैया का एक युवक पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा, देवस्थान और छावनी में बृहस्पतिवार को घरों में पहुंचकर महिलाओं को सरकार की सिलाई मशीन देने की योजना के बारे में जानकारी देकर सौ से पांच सौ रुपये तक जमा करा रहा था। युवक ने लगभग सौ महिलाओं से रुपये ले लिए।
विज्ञापन

इस बीच किसी ने युवक से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सका। ठगी का आरोप लगने पर युवक ने खिसकने की कोशिश की तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस बुलाकर युवक को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक को थाने लाया गया। पीछे से ठगी का शिकार तमाम महिलाएं भी थाने पहुंच गईं। युवक ने महिलाओं को रुपये वापस कर दिए। इसके बाद महिलाओं ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया और वापस चली गईं। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि युवक को थाने लाया गया था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। किसी ने तहरीर नहीं दी, इस कारण युवक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed