फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Cattle fell on the line after colliding with the capital, Kolkata Jammu Tawi stopped

राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर अपलाइन पर गिरा मवेशी, रुकी कोलकाता जम्मूतवी

Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Cattle fell on the line after colliding with the capital, Kolkata Jammu Tawi stopped
शाहजहांपुर में रोजा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मवेशी पड़े होने के कारण रुकी ट्रेन - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन की राजधानी एक्सप्रेस से मवेशी टकराकर अप लाइन पर जा गिरा। इस बीच अप लाइन पर कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस आ गई। ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रैक पर मवेशी को देखकर गाड़ी रोक ली। मवेशी को ट्रैक से हटाए जाने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को डाउन लाइन की राजधानी एक्सप्रेस शाम करीब 3:30 बजे रोजा रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी। तभी एक मवेशी रेलवे ट्रैक पर आ गया। तेज रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर लगने से मवेशी अप लाइन पर जा गिरा। मवेशी के टकराने की सूचना राजधानी एक्सप्रेस के चालक ने वॉकी टॉकी से स्टेशन मास्टर व कंट्रोल को दी। इसी बीच लखनऊ की ओर से अप लाइन की कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस आ गई।
विज्ञापन

कोलकाता जम्मूतवी के लोको पायलट सर्वेश कुमार पांडे ने ट्रैक पर मवेशी को बैठा देख लिया और आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। उसके बाद वॉकी टॉकी से स्टेशन मास्टर तथा कंट्रोल को बताया जानकारी दी। कंट्रोल के आदेश पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को मौके पर भेजा गया। गांव वालों की मदद से घायल को रेलवे ट्रैक से हटाया। 25 मिनट के बाद कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के चलते रुकी अवध आसाम एक्सप्रेस
- दूसरी ओर रोजा रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी पर मरम्मत का कार्य करने के लिए के लिए ब्लॉक लिया गया था। ब्लॉक के चलते अवध आसाम एक्सप्रेस को 35 मिनट तक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन पर रुकना पड़ा। मरम्मत का काम पूरा होने व ब्लॉक खत्म होने के बाद अवध आसाम एक्सप्रेस रवाना हो सकी। इस बीच यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक बीएस तोमर ने बताया कि डाउन लाइन पर ब्लॉक के कारण गुवाहाटी एक्सप्रेस खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed