फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Casteism got a boost during the rule of SP-BSP

Shahjahanpur News: ‘सपा-बसपा के शासनकाल में जातिवाद को मिला बढ़ावा’

Wed, 18 Feb 2026 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Casteism got a boost during the rule of SP-BSP
जलालाबाद के याकूबपुर मैदान पर सभा को संबो​धित करते महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य।
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने मंगलवार को याकूबपुर के मैदान पर आयोजित संगठन की अधिकार रैली मेंं विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सहित अन्य दलों ने अपने शासनकाल में जातिवाद को बढ़ावा देकर सामाजिक असमानता पैदा कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जातिवादी राजनीति के कारण कुशवाहा, मौर्य, सैनी और शाक्य बिरादरी को केवल वोट के रूप में इस्तेमाल किया गया। इसी वजह से ये सभी वर्ग अब तक पिछड़े हैं। दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों के 90 प्रतिशत होने पर भी सत्ता की बागडोर अगड़े समाज के पास ही रहती है।
विज्ञापन

हमारा समाज भी इस देश का निवासी है और उसे भी बराबरी का हिस्सा चाहिए। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा से ज्यादा सपा और बसपा को जातिवादी बताते हुए कहा कि सर्वसमाज का बताने वाले इन दोनों पार्टियों के मुखिया अपने राज में एक विशेष जाति के विकास में ही लगे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब समय आ गया है कि अब हमारा समाज एकजुट होकर इन व्यवस्थाओं को बदले और आगे बढ़े। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु कुशवाहा, महासचिव सुनीत कुमार सिंह ने भी विचार रखे। पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष को 51 किलो की माला पहनाकर, अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया। इस दौरान रैली के आयोजक संजय सिंह कुशवाहा, रामतीर्थ कुशवाहा, वदन सिंह सैनी आदि समर्थक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed