फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case registered against seven people for encroaching on government property.

Shahjahanpur News: सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में सात लोगों पर रिपोर्ट

Fri, 10 Jul 2026 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Case registered against seven people for encroaching on government property.
रोजा। ग्राम टोनी में सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन

राजस्व लेखपाल सुरेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी सतीश वाजपेयी, घासीराम, प्रेमपाल, वेदपाल और तारकनाथ ने चकरोड को जोतकर अपने खेतों में मिला लिया। प्रशासन के दो बार रास्ता खाली कराने के बावजूद फिर अवैध कब्जा कर सार्वजनिक संपत्ति को 3,29,300 रुपये का नुकसान पहुंचाया।

वहीं दूसरे मामले में सरकारी नाली पर कब्जा करने के आरोपी रजनीश और तपन वाजपेयी ने प्रशासन की ओर से दो बार मुक्त कराई गई सरकारी नाली को दोबारा जोतकर अपने खेत में मिला लिया। इससे सरकारी संपत्ति को करीब एक लाख 11 हजार रुपये का नुकसान हुआ। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed