फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Case registered against five accused for the life-threatening attack on Sonam Kinnar.

Shahjahanpur News: सोनम किन्नर पर जानलेवा हमले में पांच आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 Jul 2026 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Case registered against five accused for the life-threatening attack on Sonam Kinnar.
मिर्जापुर। सोनम किन्नर व उसके कार के चालक राहुल शर्मा पर शुक्रवार रात हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने उसकी चेली सनाया की तहरीर पर चांदनी किन्नर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

इलाके में दखलंदाजी को लेकर चल रहे विवाद में शुक्रवार रात फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर पिड़रा गांव के पास चलती कार पर सोनम किन्नर पर किन्नरों के दूसरे गुट ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। कार में सवार सोनम किन्नर व कार चला रहा उसका साथी राहुल शर्मा गोली लगने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इधर, पुलिस ने सोनम की चेली सनाया किन्नर की तहरीर पर चांदनी किन्नर, राघवेन्द्र, आसिफ, सुमित और अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम किन्नर के परिवार की सुरक्षा में पुलिस तैनात की गई है। देर रात एसपी देहात भंवरे दीक्षा ने मौका मुआयना किया। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed