{"_id":"6990d55f097198c0a0063ee3","slug":"carpenter-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-165564-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल कारपेंटर की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल कारपेंटर की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खुटार के भगवानसरन का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खुटार। सड़क हादसे में घायल कारपेंटर खुटार के मोहल्ला पश्चिमी गढ़ी निवासी भगवानसरन (48) की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई है। भगवानसरन के घायल साथी की हालत भी गंभीर है।
भगवानसरन पांच फरवरी को घर से बाइक से काम पर जा रहे थे। उनके साथ गांव सिहुरा खुर्द कलां निवासी रामआसरे भी थे। खुटार पूरनपुर हाईवे पर गांव गुरघिया के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन की टक्कर लग गई। हादसे में भगवानसरन और रामआसरे गंभीर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। भगवानसरन को परिजन शाहजहांपुर से बरेली और बरेली से लखनऊ ले गए थे। शुक्रवार शाम भगवानसरन की इलाज के दौरान मेडिकल काॅलेज, लखनऊ में मौत हो गई।
सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। भगवानसरन की मौत से पत्नी नेकवती, पुत्र सौरभ, पुत्री प्रियंका और लवली का रो रोकर बुरा हाल है। नेकवती ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा करने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।