{"_id":"5eff6e1d8ebc3e42af3d3c89","slug":"car-running-at-an-uncontrollable-speed-on-national-highway-overturns-factory-owner-killed-ten-injured-shahjahanpur-news-bly4114836132","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे पर बेकाबू गति से दौड़ती कार पलटी, फैक्टरी मालिक की मौत, दस घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे पर बेकाबू गति से दौड़ती कार पलटी, फैक्टरी मालिक की मौत, दस घायल
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह बेकाबू गति से दौड़ती लक्जरी कार तिलहर और मीरानपुर कटरा के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमेें कार चला रहे दिल्ली की एक एल्युमीनियम फैक्टरी के मालिक की मौत हो गई, जबकि उनके परिवार के 10 लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत नाजुक होने पर बरेली भेजा गया है।
मूलरूप से हरदोई के थाना हरियावा निवासी योगेश चंद्र शुक्ला कार से दिल्ली के हनुमानपुरी जा रहे थे। उनके साथ कार में परिवार के दस लोग थे। कार योगेश खुद चला रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे नेशनल हाईवे पर तिलहर और मीरानपुर कटरा के बीच गांव बतलैया के सामने से गुजरते समय कार अचानक अनियंत्रित हो गई। योगेश ने संतुलन बनाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए और कार हाईवे से नीचे जाकर गड्ढ़े में पलट गई। इससे कार में सवार सभी लोग अंदर फंसे गए। चीख पुकार सुनकर उधर से गुजर रहे लोग जुट गए। फौरन इसकी सूचना यूपी 112 पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। फौरन सभी को इलाज के लिए मीरानपुर कटरा पीएचसी भेज दिया गया। वहां योगेश को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में अभिषेक पुत्र सुनील शुक्ला, उनकी मां कविता, मनोरमा शुक्ला पत्नी महेश चंद्र शुक्ला, विशाल तिवारी पुत्र विमलेश तिवारी, मृदुल मिश्रा पुत्र रामनरेश, प्रेमलता पत्नी श्रीनिवास, आस्था, राजपूत, विद्या और प्रज्ञा शामिल हैं। विद्या, प्रज्ञा समेत तीन लोगों की हालत नाजुक देखकर बरेली रेफर कर दिया गया।