फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car overturns after collision with unidentified vehicle; two soldiers critically injured.

Shahjahanpur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार पलटी, दो सैनिक गंभीर घायल

Tue, 06 Oct 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Car overturns after collision with unidentified vehicle; two soldiers critically injured.
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार उन्नाव जिले के रहने वाले दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

उन्नाव के रहने वाले सैनिक शेषनाथ यादव और शिवकुमार दीक्षित रविवार रात करीब 11 बजे कार से शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे। ग्राम बतलइय्या के सामने उनकी कार को अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तिलहर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया। तिलहर सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि घायलों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

----------------
अलग-अलग सड़क हादसों में छह घायल
तिलहर। क्षेत्र में रविवार रात अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला इमली निवासी रेहान रविवार शाम करीब सात बजे साथी मुन्ना के साथ बाइक से जा रहे थे। हाईवे स्थित एक ढाबे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए।

गांव बरुआ निवासी राम खिलावन अपने साथी राजवीर के साथ बाइक से घर जाते समय रात करीब 8:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। राजवीर को भी चोटें आईं हैं। वहीं, उन्नाव के सिविल न्यायालय क्षेत्र निवासी शिव कुमार दीक्षित अपने रिश्तेदार और तिलहर के खुदागंज क्षेत्र निवासी शशांक दीक्षित के साथ बाइक से शाहजहांपुर की ओर जा रहे थे। रात करीब नौ बजे रास्ते में अचानक गोवंशीय पशु के आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। संवाद
--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed