फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car overturned after colliding with divider in Mainpuri, two youths of Shahjahanpur died

शाहजहाँपुर: मैनपुरी में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, शाहजहांपुर के दो युवकों की मौत

Sat, 18 Feb 2023 06:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Car overturned after colliding with divider in Mainpuri, two youths of Shahjahanpur died
हादसे से पूर्व बाबा श्याम खाटू के दर्शन करते सुमित अपने दोस्तों के साथ। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। बाबा श्याम खाटू के दर्शन करके लौट रहे सात दोस्त आगरा एक्सप्रेस-वे पर कार के डिवाइडर से टकरा कर पलट जाने से घायल हो गए। बाद में दो युवकों को सैफई मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की खबर से उनके घरों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव नहिलोरा बुजुर्ग के पूर्व प्रधान दिनेश गुप्ता का 22 वर्षीय पुत्र सुमित गुप्ता अपने दोस्त पुवायां के मोहल्ला गढ़ी निवासी राहुल अग्निहोत्री, राहुल के भाई अमन अग्निहोत्री, सुधीर अग्निहोत्री, कृष्णकुमार सिंह, गांव नाहिल के शरद त्रिवेदी और गांव सतवां के संचित के साथ 14 फरवरी को कार से खाटू श्याम के दर्शन करने राजस्थान गए थे। 16 फरवरी को लौटते समय सुबह साढ़े पांच बजे आगरा एक्सप्रेस-वे पर मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार को कृष्ण कुमार सिंह चला रहे थे। कृष्णकुमार सिंह मूलरूप से बहराइच के गांव गोलागंज भवनौती के रहने वाले थे और काफी समय से अपने जीजा के घर थाना सदर बाजार के गांव पैना में रहते थे।
विज्ञापन

हादसे में घायल सभी दोस्तों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने कृष्ण कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया। इलाज के दौरान रात दस बजे सुमित गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को चोटें कम होने के चलते इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। खबर मिलते ही सुमित के पिता दिनेश गुप्ता सहित कई परिजन सैफई रवाना हो गए। देर रात सुमित के शव का पोस्टमार्ट होने के बाद शव शुक्रवार शाम घर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कृष्ण कुमार के शव को बहराइच ले गए परिजन
हादसे में जान गंवाने वाले कार चालक कृष्ण कुमार सिंह के परिजन भी सूचना पाकर सैफई पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को बहराइच ले गए। पैना से कृष्णकुमार के रिश्तेदार भी सैफई गए थे। वहां से रिश्तेदार भी बहराइच चले गए।


चार बहनों का इकलौता भाई था सुमित
दिनेश गुप्ता की चार पुत्रियां प्रियंका, मोनिका, सोनिका और कल्पना हैं। चारों की शादी हो चुकी है। सुमित उनका इकलौता बेटा था। दिनेश के एक बेटे की 24 साल पहले कुएं में गिरने से मौत हो गई थी। अब सुमित की मौत होने से पिता दिनेश गुप्ता, मां गीता देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे से पूर्व बाबा श्याम खाटू के दर्शन करते सुमित अपने दोस्तों के साथ। संवाद

हादसे से पूर्व बाबा श्याम खाटू के दर्शन करते सुमित अपने दोस्तों के साथ। संवाद

हादसे से पूर्व बाबा श्याम खाटू के दर्शन करते सुमित अपने दोस्तों के साथ। संवाद

हादसे से पूर्व बाबा श्याम खाटू के दर्शन करते सुमित अपने दोस्तों के साथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed