फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Car of devotees going to Purnagiri collides with truck, seven people injured...

Shahjahanpur News: ट्रक से टकराई पूर्णागिरी जा रहे श्रद्धालुओं की कार, सात लोग घायल

Mon, 18 Mar 2024 02:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 18 Mar 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Car of devotees going to Purnagiri collides with truck, seven people injured...
बंडा में हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो कार। संवाद
बंडा । उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर में स्थित मां पूर्णागिरि मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार हरदोई के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जिला हरदोई के थाना बेनीगंज के गांव थामा निवासी अरुण, उनकी पत्नी गीता, पुत्री काजल, सौम्या, उनके साथी रामू, आरती कनौजिया व राजेश पांडेय मां पूर्णागिरी दर्शन के लिए कार से निकले थे। शनिवार रात करीब 12 बजे बंडा में मुख्य चौराहे पर उनकी कार में बरेली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे सभी यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सभी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक व कार को कब्जे में लिया। हादसे के बाद आराेपी चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed